PAK-C vs SA-C WCL 2025 Final Match: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से मात देने के साथ खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान चैंपियंस टीम की पारी में उनके ओपनिंग बल्लेबाज शरजील खान के बल्ले से बेहतरीन 76 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा उमर अमीन ने भी नाबाद 36 रनों की पारी खेली। वहीं साउथ अफ्रीका चैंपियंस की तरफ से गेंदबाजी में हार्डस विज्लोन और वेन पर्नेल 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने इस टारगेट को 16.5 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें एबी डिविलियर्स ने 120 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं जेपी डुमिनि के बल्ले से भी 50 रन देखने को मिले।
PAK-C vs SA-C के बीच मैच का स्कोर देखने के लिए यहां पर क्लिक करें