1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की इतनी ​बेइज्जती, चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही राउंड से बाहर होने पर फजीहत

पाकिस्तान की इतनी ​बेइज्जती, चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही राउंड से बाहर होने पर फजीहत

 Published : Feb 26, 2025 10:22 am IST,  Updated : Feb 26, 2025 10:22 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम को अपना आखिरी लीग मैच 27 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। ये मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा।

mohammad rizwan babar azam- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम Image Source : GETTY

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी को हुआ था, इसके चार ही दिन बाद पाकिस्तान का खेल खत्म हो गया। वैसे तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम 23 फरवरी को भारत से हारकर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, लेकिन इस पर मोहर लगी 24 फरवरी को, जब न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश हो हरा दिया। हालांकि पाकिस्तान का एक मैच अभी बाकी है, लेकिन इस मैच के अब कुछ मायने नहीं रह गए हैं। इस बीच पाकिस्तानी टीम ने नए नए कारनामे किए हैं। ध्यान रखिएगा कि 9 मार्च को जब फाइनल होगा, त​ब तक चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम पाकिस्तान ही है, क्योंकि पिछली बार इसी टीम ने खिताब अपने नाम किया था। 

चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट नेशन दूसरी बार पहले ही राउंड से बाहर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है, इसके साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश का खेल खत्म हो गया है। पाकिस्तान अब दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जो होस्ट नेशन के बाद भी पहले ही राउंड से बाहर हो चुकी है। साल 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी साउथ अफ्रीका के पास थी, उस साल साउथ अफ्रीका भी पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। इसके बाद अब पाकिस्तानी टीम को ये रिकॉर्ड बनाकर शर्मसार होना पड़ा है। 

चैंपियन होने के बाद भी टीम अगले राउंड में नहीं कर सकी एंट्री

साल 2017 में सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को बंद कर दिया था। लेकिन करीब आठ साल बाद फिर से इसकी वापसी हुई है। लेकिन पहले ही राउंड से उसे बाहर होना पड़ा है। ये काम भी कई साल बाद हुआ है। साल 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से विजेता बने थे, लेकिन इसके बाद जब 2004 में फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ तो दोनों टीमें पहले ही राउंड से बाहर हो गईं। इसके बाद साल 2009 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस खिताब पर कब्जा किया था, लेकिन 2013 में ऑस्ट्रेलिया को पहले ही राउंड से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद अब ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के भी साथ हुआ है। 

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 27 फरवरी को मुकाबला

पाकिस्तान और बांग्लादेश का भले ही इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी से पत्ता साफ हो गया हो, लेकिन उन्हें अभी आखिरी मैच आपस में ही खेलना है। पाकिस्तान और बांग्लादेश का ​आखिरी मैच 27 फरवरी को रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं और उनका खाता खाली है। जो टीम ये मैच जीतेगी, उसके तो दो अंक हो जाएंगे, लेकिन हारने वाली टीम खाली हाथ टूर्नामेंट से वापस जाएगी। देखना होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारने में कामयाब होती है। 

यह भी पढ़ें 

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की असली परीक्षा तो अब होगी, 25 साल पुराना बदला लेने का मौका

IPL 2025: इस खिलाड़ी को मिल सकती है KKR की कमान, जल्द शुरू होने वाला है अगला सीजन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल