वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 22वां मैच साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में साउथ अफ्रीका ने DLS नियम के तहत 150 रनों से जीत मिली। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम अब वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
बारिश से प्रभावित इस मैच में साउथ अफ्रीका की पारी को 40 ओवर तक सीमित किया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं डिएलएस नियम के तहत 20 ओवर में 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 83 रन ही बना सकी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। ब्रिट्स इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 82 गेंदों में 90 रन बनाए, वहीं सुने लुस ने 59 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में मारिजैन कप्प ने 43 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली और नादिन डी क्लार्क ने 16 गेंद में 41 रन बनाकर टीम को 312 रन तक पहुंचाया।
पाकिस्तान की पारी में कई बार बारिश ने खलल डाला। टीम के लिए नीबा अली 5 और ओमैमा सोहेल 6 रन पर आउट हुईं। नतालिया परवेज (20) और सिदरा नवाज (22) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजैन कप्प ने 3 विकेट लिए। वहीं नोंडुमिसो शांगसे ने 2 और अयाबोंगा खाका ने 1 विकेट लिया।
पाकिस्तान के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ साउथ अफ्रीका टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान जो पहले ही टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी है उनके लिए यह इस टूर्नामेंट की चौथी हार है और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नाम है। उनके खाते में फिलहाल 9 अंक हैं। इंग्लैंड की टीम 9 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।
भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है और उनके पास फिलहाल 4 अंक हैं। भारतीय टीम को यहां से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। टीम इंडिया का अगला मैच इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं उसके बाद भारतीय टीम 26 अक्टूबर को बांग्लादेश का सामना करेगी। अब उन मैचों में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, कप्तान चोट के कारण बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
BCCI का सख्त रुख, मोहसिन नकवी को मेल कर कहा- भारत को सौंप दो एशिया कप ट्रॉफ
संपादक की पसंद