Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की 1 ही दिन में 2 बड़ी जीत, ODI सीरीज में सूपड़ा किया साफ, भारतीय टीम को 8 विकेट से दी मात

पाकिस्तान की 1 ही दिन में 2 बड़ी जीत, ODI सीरीज में सूपड़ा किया साफ, भारतीय टीम को 8 विकेट से दी मात

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 16 नवंबर का दिन बेहद खास रहा। पाकिस्तान ने एक ही दिन में 2 बड़ी जीत दर्ज करने का कारनामा किया।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Nov 16, 2025 11:37 pm IST, Updated : Nov 16, 2025 11:37 pm IST
IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 16 नवंबर बेहद यादगार साबित हुआ। पहले रावलपिंडी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ODI सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया और इसके कुछ देर बाद ही ACC मेन्स एशिया कप 2025 राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। इस तरह एक ही दिन में पाकिस्तान ने क्रिकेट के मैदान पर 2 बड़ी जीत दर्ज की।

तीसरे और अंतिम ODI में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका के शीर्ष क्रम को शुरुआत तो मिली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल नहीं पाया। नतीजतन श्रीलंका की टीम 45.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए सदीरा समराविक्रमा ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए जबकि कुसल मेंडिस ने 34 रन और पवन रतनायके ने 32 रन की पारी खेली। कामिल मिशारा ने 29 और पथुम निसंका ने 24 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से वसीम जूनियर ने 3 विकेट झटके। वहीं, हारिस रऊफ और फैसल अकरम ने 2-2 विकेट चटकाए। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट चटकाया।

श्रीलंका का सूपड़ा हुआ साफ

212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। हसीबुल्ला खान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद फखर जमां (55) और बाबर आजम (34) ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर मैच को फिर पटरी पर ला दिया। हालांकि, 115 के स्कोर तक पाकिस्तान अपने 4 विकेट खो चुका था। उस स्थिति में मोहम्मद रिजवान और हुसैन तलत ने मोर्चा संभालते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों ने 100 रनों की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने ODI सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

पाकिस्तान-ए 8 विकेट जीता

रावलपिंडी में तीसरा ODI जीतने के कुछ देर बाद पाकिस्तान-ए ने कतर की राजधानी दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स के अहम मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 19 ओवर में 136 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में पाकिस्तान-ए की टीम ने माज सदाकत की शानदार 79 रनों की पारी के दम पर 137 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। 

यह भी पढ़ें:

पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए विलेन बना ये खिलाड़ी, करियर में ले चुका 1000 से ज्यादा विकेट

IND-A vs PAK-A: जितेश शर्मा ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, विरोधी कप्तान से नहीं मिलाए हाथ

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement