1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलता नजर आएगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलता नजर आएगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 25, 2021 03:38 pm IST,  Updated : Dec 25, 2021 03:38 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, पाकिस्तानी लेग स्पिनर शादाब खान  बिग बैश लीग से जुड़ गए हैं। 

बिग बैश लीग में सिडनी...- India TV Hindi
बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलता नजर आएगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी Image Source : GETTY

Highlights

  • शादाब खान को एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में सिक्सर्स से जुड़े हैं।
  • शादाब ने बीबीएल-7 में ब्रिस्बेन हीट के लिए तीन मैच खेले थे।
  • शादाब को स्पिनर बेन मैनेंटी और स्टीव ओ कीफ की जगह टीम में शामिल किया गया।

सिडनी| पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, पाकिस्तानी लेग स्पिनर शादाब खान  बिग बैश लीग से जुड़ गए हैं। शादाब खान बिग बैश लीग-11 सीजन में दो बार के चैंपियन सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। शादाब एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में सिक्सर्स से जुड़े हैं, उनको 24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर बेन मैनेंटी और अनुभवी स्पिनर स्टीव ओ कीफ के की जगह टीम में शामिल किया गया, जो चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे।

23 वर्षीय शादाब ने कम उम्र में ही पाकिस्तान के लिए तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया था और अब तक उन्होंने 64 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 7.11 की इकॉनमी रेट से 73 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, 136.81 के स्ट्राइक रेट से रन भी बनाए हैं।

2021 टी20 विश्व कप में शादाब ने पाकिस्तान के लिए सभी छह मैचों में शिरकत की थी, जिसमें नौ विकेट लिए थे। इस दौरान, उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4/26 शानदार प्रदर्शन रहा था।

शादाब ने बीबीएल-7 में ब्रिस्बेन हीट के लिए तीन मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए। सिक्सर्स के मुख्य कोच ग्रेग शिपर्ड ने कहा कि वह शादाब के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। साथ ही कहा कि शादाब हमारे चोटिल हुए गेंदबाजों की जगह शामिल हुए हैं। हम खेल के तीनों प्रारूपों में शादाब के कौशल का स्वागत करते हैं और आने वाले मैचों में उन्हें मौका देने का इंतजार कर रहे हैं।"

(With Bhasha Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल