1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम का खिलाड़ी हुआ गिरफ्तार, PCB ने 24 साल के प्लेयर को तत्काल किया सस्पेंड

इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम का खिलाड़ी हुआ गिरफ्तार, PCB ने 24 साल के प्लेयर को तत्काल किया सस्पेंड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 08, 2025 01:01 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 01:31 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 24 साल के खिलाड़ी हैदर अली को कुछ दिन पहले इंग्लैंड में पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार करने के साथ उनसे पूछताछ भी की थी। इस घटना के सामने आने के बाद पीसीबी ने हैदर को अस्थायी रूप से संस्पेड भी कर दिया है।

Haider Ali- India TV Hindi
हैदर अली Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एकबार फिर से जगहंसाई हुई है, जिसमें उनके 24 साल के खिलाड़ी हैदर अली को इंग्लैंड दौरे के दौरान ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है। हैदर अली हाल में ही इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान शाहीन टीम का हिस्सा थे जिसे वहां पर 3 अनऔपचारिक वनडे और 2 तीन दिवसीय मैच खेलने थे।

हैदर अली से पूछताछ जारी

पाकिस्तानी बल्लेबाज हैदर अली को लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने उन्हें अभी हिरासत में नहीं लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। इस पूरे मामले में पीसीबी की तरफ से भी बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि यह घटना पाकिस्तान शाहीन के हाल में इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई थी, जो 4 अगस्त को खत्म हुआ था। PCB ने पुष्टि की है कि वह हैदर को इस पूरी जांच के दौरान उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर तरह की कानूनी सहायता दे रहा है। हम इंग्लैंड की कानूनी प्रक्रियाओं का पूरा सम्मान करते हैं।

पीसीबी ने हैदर अली को अस्थायी रूप से किया निलंबित

हैदर अली को लेकर सामने आई इस खबर के बाद पीसीबी ने अपने खिलाड़ी को जांच का फैसला आने के तक अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। वहीं अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर किस घटना के चलते हैदर अली से ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने पूछताछ की है। वहीं हैदर अली को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 वनडे और 35 टी20 मैच खेले हैं।

हैदर अली ने 35 टी20 मैचों में जहां 17.41 के औसत से 505 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां भी शामिल है। इसके अलावा वनडे में वह 21 के औसत से दो मुकाबलों में 42 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं। वहीं पाकिस्तान शाहीन के इंग्लैंड दौरे पर खेले गए सभी 5 मुकाबलों में हैदर अली प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, जिसमें तीन अनऔपचारिक वनडे मैचों में उन्होंने 141 रन बनाए थे, जबकि 2 तीन दिवसीय मुकाबलों में सिर्फ 18 रन ही बनाने में कामयाब हो सके।

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने 13 रनों से दर्ज की जीत

ध्रुव जुरेल की कप्तानी में खेलेंगे कुलदीप यादव और दीपक चाहर, स्क्वाड में इन प्लेयर्स को भी मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल