PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 321 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज विल यंग (113 गेंदो में 107) और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टॉम लैथम (103 गेंदों में नाबाद 105) ने शतकीय पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने अंत में 39 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने जरूर शतकीय पारियां खेली, लेकिन ये प्लेयर्स टीम को जीत नहीं दिला पाए।
यहां देखें PAK vs NZ लाइव स्कोर