पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हार मिली थी। इसी के साथ विंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 12 अगस्त को खेला जाएगा। अगर इस मैच में पाकिस्तानी टीम हार जाती है, तो वह सीरीज गंवा देगी। इसी वजह से सीरीज में हार से बचने के लिए पाकिस्तानी टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।
बाबर आजम को दिखाना होगा दम
सीरीज के शुरुआती दोनों वनडे मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी सैम अयूब और अब्दुला शफीक ने संभाली थी। अब तीसरे मैच में भी यही दोनों प्लेयर्स ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर सुपर स्टार बल्लेबाज बाबर आजम उतर सकते हैं। पहले मैच में उन्होंने 47 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मैच में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके खराब खेल की वजह से ही टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। अब तीसरे मैच में उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में आना ही होगा।
पहले वनडे में रिजवान ने लगाया था अर्धशतक
चौथे नंबर पर कप्तान मोहम्मद रिजवान उतर सकते हैं। पहले मैच में उन्होंने 53 रन बनाते हुए अर्धशतक जड़ा था। पांचवें नंबर पर सलमान अली आगा को चांस मिल सकता है। दोनों वनडे मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं और वह अच्छा करने में विफल साबित हुए हैं। हुसैन तलत और हसन नवाज को भी मौका मिल सकता है। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले वनडे मैच में अपने दम पर पाकिस्तानी टीम को जीत दिलाई थी।
गेंदबाजी आक्रमण में हो सकते हैं बदलाव
हसन अली ने दूसरे वनडे मैच में दो विकेट हासिल किए थे। लेकिन वह प्रभाव डालने में बेअसर साबित हुए। वहीं अबरार अहमद भी दोनों वनडे मैचों में अपना कमाल नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से इन दोनों प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह नसीम शाह और सूफियान मुकीम को जगह मिल सकती है। नसीम ने पहले वनडे मैच में तीन विकेट झटके थे। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज को भी मौका मिल सकता है।
तीसरे वनडे मैच के लिए पाकिस्तानी टीम की संभावित Playing 11:
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सैम अयूब, अब्दुला शफीक, बाबर आजम, सलमान अली आगा, हुसैन तलत, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सूफियान मुकीम।
यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया के लिए घातक साबित होगा ये फैसला, पाकिस्तान को मिलेगा फायदा!
सीजन के बीच में ही 2 मैच हुए रिशेड्यूल, अब इस तारीख को खेले जाएंगे मुकाबले