दिल्ली प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन शानदार अंदाज में खेला जा रहा है और फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। DPL 2025 के बीच सीजन में ही इसके दो मैचों को रिशेड्यूल किया गया है। अब दोनों मैच 12 अगस्त को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएंगे।
12 अगस्त को खेले जाएंगे दो मुकाबले
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में 13 अगस्त को होने वाले दोनों मुकाबले अब 12 अगस्त को खेले जाएंगे। 12 अगस्त को आउटर दिल्ली वॉरियर्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद इसी दिन शाम में पुरानी दिल्ली-6 और ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम के बीच मैच होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 की प्वाइंट्स टेबल में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम पहले नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की है और एक मैच हारा है। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। 9 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.045 है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर है। उसने चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। 7 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 4.221 है।
आखिरी स्थान पर है साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम
तीसरे नंबर पर वेस्ट दिल्ली लॉयंस की टीम मौजूद है। उसने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और दो हारे हैं। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.765 है। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम DPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद है। टीम ने अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से तीन हारे हैं और एक मैच का कोई नतीजा नहीं है। एक अंक के साथ उसका रेट रन रेट माइनस 3.423 है।
यह भी पढ़ें:
शुभमन गिल को मिल सकता है एक और इनाम, एशिया कप से पहले ही होगा ऐलान