1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG Pallekele Weather: Super-8 में अब पाकिस्तान का इंग्लैंड से होगा सामना, क्या इस बार भी बारिश डालेगी खलल?

PAK vs ENG Pallekele Weather: Super-8 में अब पाकिस्तान का इंग्लैंड से होगा सामना, क्या इस बार भी बारिश डालेगी खलल?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 23, 2026 07:46 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 04:00 pm IST

Sri Lanka Weather: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से मैच हारकर अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है, वहीं पाकिस्तान के लिए भी इस वर्ल्ड कप में मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान अब अपना अगला मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी।

PAK vs ENG- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड Image Source : AP

PAK vs ENG Pallekele Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। ये मुकाबला आज (24 फरवरी) श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का भविष्य तय करेगा क्योंकि अगर इस मैच में पाकिस्तान को हार मिली तो उनका सेमीफाइनल से पत्ता लगभग कट जाएगा। सवाल ये है कि पाकिस्तान के हारने की आशंका क्यों है? भारत के खिलाफ मुकाबले को अगर छोड़ दें तो पाकिस्तान ने बेहतरीन क्रिकेट खेला है। लेकिन सुपर-8 में उनका सामना इंग्लैंड से होने वाला है और उनकी टीम भी इस वक्त शानदार क्रिकेट खेल रही है। ऐसे में पाकिस्तान को इंग्लैंड से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की वजह से हुआ था रद्द

सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड से था। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया था। उस मुकाबले के रद्द होने के बाद अब पाकिस्तान के फैंस को इस मैच की चिंता सता रही है। उनके मन में एक सवाल ये है कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में भी बारिश खलल डालेगी। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान पल्लेकेले में मौसम कैसा रहेगा।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान कैसा रहेगा पल्लेकेले का मौसम?

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान काफी अच्छा नजर आ रहा है। 24 फरवरी को पल्लेकेले में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और बारिश होने की संभावना न के बराबर है। वहीं, आंधी-तूफान की संभावना लगभग 6 प्रतिशत बताई गई है। पल्लेकेले में ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा रहेगी,  यह मैच के दौरान लगभग 78 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। शाम 7 बजे के समय बारिश की संभावना सिर्फ 5 प्रतिशत है। ऐसे में उम्मीद है कि मैच बिना किसी रुकावट के खत्म होगा।

पाकिस्तान के लिए है करो या मरो वाला मैच

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सुपर-8 मैच रद्द होने के बाद अब इन दोनों टीमों के लिए अगले सभी मुकाबले करो या मरो वाला है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यहां से पाक टीम को बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड की बात करें तो उनकी टीम इस वक्त अच्छी फॉर्म में है। उन्होंने अपने सुपर-8 मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया था। अब इस मुकाबले में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

मिताली राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ इतने रन दूर हैं स्मृति मंधाना, ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, सितंबर से अक्टूबर तक खेले जाएंगे 6 मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल