Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। 24 फरवरी से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। इस सीरीज में स्मृति मंधाना के पास मिताली राज का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। ये रिकॉर्ड है महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का। इसके लिए मंधना को अगले 4 मैचों में 686 रन बनाने होंगे। ये काम मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है।
स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10182 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 92 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़ देंगे। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं पहले नंबर पर मिताली राज का नाम है, मिताली ने अपने करियर के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 314 पारियों में 10868 रन बनाने में कामयाब रही थी। मंधाना को मिताली का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 687 रन की जरूरत है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूजी बेट्स का नाम है। बेट्स ने 343 पारियों में 10652 रन बनाए थे।
बता दें कि मंधाना का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 21 पारियों में 48.57 की औसत से 1020 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस सीरीज में उन्होंने तीन पारियों में 64.50 की औसत से 129 रन बनाए। ऐसे में आगामी वनडे सीरीज में एक-दो मैचों में बड़ी पारियां और टेस्ट मैच में भी बड़ा शतक बनाने में कामयाब रहती हैं तो वह मिताली के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं।
मंधाना ने महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका की क्लो ट्रायोन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में 74 छक्के जड़े हैं। अगर वो 2 छक्के जड़ लेती हैं महिला वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली बैटर की लिस्ट में सोफी डिवाइन (75 छक्के) से आगे निकल जाएंगी और दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगी।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया का उपकप्तान ही प्लेइंग इलेवन से बाहर, आखिर ये चल क्या रहा है?
वरुण चक्रवर्ती ने पहले लुटाए रन फिर एक विकेट लेकर किया कमाल, तोड़ा अर्शदीप का रिकॉर्ड
संपादक की पसंद