1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मेरे बारे में ये गलत अफवाह मत फैलाए'; पैट कमिंस ने खुद को लेकर किए गए दावे को ठहराया झूठा

'मेरे बारे में ये गलत अफवाह मत फैलाए'; पैट कमिंस ने खुद को लेकर किए गए दावे को ठहराया झूठा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 14, 2026 03:59 pm IST,  Updated : May 14, 2026 04:00 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े खिलाड़ी जिसमें पैट कमिंस का नाम भी शामिल है उनको लेकर एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि वह साल 2028 में बिग बैश लीग को छोड़कर NOC लेकर जनवरी महीने में होने वाली SA20 में खेलने का विचार कर रहे हैं।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : AFP

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में टी20 लीग का दबदबा हर साल बढ़ते हुए देखने को मिल रहा है, जिसके चलते अब कई बड़े खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलने की जगह इन लीग को अधिक तरजीह देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को लेकर द एज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह अब बिग बैश लीग को छोड़कर साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग को चुन सकते हैं। इस रिपोर्ट में मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस सहित कई सीनियर खिलाड़ियों के नामों का जिक्र किया गया है जो साल 2028 से अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी लेने पर विचार कर रहे हैं, ताकि वह बीबीएल की जगह जनवरी में होने वाली इस टी20 लीग में खेल सके। वहीं इस रिपोर्ट में किए गए दावे को लेकर पैट कमिंस ने भी जवाब देने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई जिसमें उन्होंने इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया।

ये पूरी रिपोर्ट मनगढ़ंत है

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को लेकर इस रिपोर्ट में किए गए दावों में बताया गया कई बड़े प्लेयर्स विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में लगभग 10 करोड़ रुपये के करीब कमा रहे हैं, जो बीबीएल में मिलने वाली रकम से कहीं अधिक है। आने वाले समय में अगर ये अंतर और बढ़ता है तो इस स्थिति में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने कई बड़े स्टार खिलाड़ियों को बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पैट कमिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि SA20 एनओसी और द हंड्रेड के ऑफर को लेकर आपने जो कुछ इस रिपोर्ट में मेरे बारे में लिखा है वह सब पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।

बीबीएल से अलग होने की कोई तैयारी नहीं

पैट कमिंस ने ये भी साफ कर दिया है कि वह बिग बैश लीग से अलग होने की कोई तैयारी नहीं कर रहे हैं। वहीं इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड से इंग्लैंड में खेले जाने वाले द हंड्रेड टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजियों ने संपर्क किया था जिसमें उन्हें लगभग 8 करोड़ रुपये देने का ऑफर भी दिया गया था। बता दें कि पिछले काफी समय से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में भुगतान से जुड़ी बहस लगातार देखने को मिल रही थी, वहीं इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद उसने इस चर्चा को और भी तेज कर दिया है। द एज की इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट ऑफर से कई सीनियर खिलाड़ी खुश नहीं थे।

ये भी पढ़ें

ODI World Cup 2026 में सीधी एंट्री का मौका, जून में शुरू होगी सीरीज, हारे तो बाहर होगी टीम

VIDEO: मनीष पांडे का कैच देखकर दुनिया रह गई सन्न, विराट कोहली का भी मुंह खुला रह गया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल