1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs BAN: पथुम निसांका ने खेली एक और शानदार शतकीय पारी, इस लिस्ट में अब सिर्फ शुभमन गिल से पीछे

SL vs BAN: पथुम निसांका ने खेली एक और शानदार शतकीय पारी, इस लिस्ट में अब सिर्फ शुभमन गिल से पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 26, 2025 07:18 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 08:19 pm IST

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन के खेल में श्रीलंकाई टीम के ओपनिंग पथुम निसांका के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली।

Pathum Nissanka- India TV Hindi
पथुम निसांका Image Source : AP

श्रीलंका की टीम अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ तो वहीं दूसरे मैच में मेजबान श्रीलंका टीम की पकड़ दो दिन के खेल के बाद मजबूत दिख रही है। दूसरे दिन के खेल में जहां बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 247 रन बनाकर सिमट गई थी, तो वहीं श्रीलंका ने दिन का अंत होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिए थे। श्रीलंका की तरफ से उनके ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली जो दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 146 रन बनाकर नाबाद थे।

निसांका इस लिस्ट में सिर्फ शुभमन गिल से हैं पीछे

पथुम निसांका इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूद समय में एक्टिव प्लेयर्स में देखें तो उसमें 27 या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बांग्लादेश टीम के स्टार खिलाड़ी नजमुल हुसैन शांतों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। पथुम का ये 10वां इंटरनेशनल शतक था, जिसमें उनसे आगे इस लिस्ट में सिर्फ शुभमन गिल का नाम है जिन्होंने कुल 15 शतकीय पारी खेली हैं। इस लिस्ट में कई और मौजूदा स्टार प्लेयर्स का नाम है, जिसमें ऋषभ पंत और हैरी ब्रूक भी शामिल हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 9 शतकीय पारियां खेली हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में निसांका की शतकीय पारी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 238 गेंदों का अब तक सामना किया है, जिसमें 18 चौकों की मदद से 146 रन बना चुके हैं।

दिनुशा और असिता ने बांग्लादेश की पारी को समेटने में निभाई अहम भूमिका

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश टीम की पहली पारी को समेटने में श्रीलंका की तरफ से असिता फर्नांडो और दिनुशा ने गेंद से अहम भूमिका निभाई। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा विश्वा फर्नांडो ने 2 जबकि रत्नायके और धनंजया डि सिल्वा ने 1-1 विकेट हासिल किया। बांग्लादेश की तरफ से बल्ले से इस पारी में शादमन इस्लाम ने 46 रन बनाए, इसके अलावा कोई भी दूसरा बांग्लादेशी प्लेयर 40 रनों का स्कोर पार करने में भी कामयाब नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के लिए अबूझ पहेली साबित हुए 2 विंडीज बॉलर, धुरंधर प्लेयर्स भी चारों खाने चित

दूसरे टेस्ट से पहले बर्मिंघम के आंकड़ों को जानकर लगेगा झटका! भारतीय टीम का हाल बेहद बुरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल