1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs KKR: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन खिलाड़ियों को बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान

PBKS vs KKR: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन खिलाड़ियों को बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 15, 2025 09:40 am IST,  Updated : Apr 15, 2025 09:40 am IST

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छठे पायदान पर हैं। वहीं, कोलकाता छह मैचों में तीन जीत और इतनी ही हार के साथ पांचवें स्थान पर है।

PBKS vs KKR- India TV Hindi
PBKS vs KKR Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। यहां खेले गए 7 मुकाबले में केवल 2 में पंजाब को जीत मिली है। हालांकि इस मैदान पर खेले गए अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उन्होंने भी अपना पिछला मुकाबला चेन्नई के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें जीत मिली थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपने जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल केकेआर 6 अंक के साथ 5वें नंबर पर है और पंजाब किंग्स की टीम इतने ही अंकों के साथ छठे नंबर पर है।

PBKS vs KKR: दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग XI

इस आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 5 मैच में 250 रन बनाकर अय्यर इस टीम के लिए इस वक्त सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने एक शतकीय पारी के बदौलत 5 मैच में 194 रन बनाए हैं। नेहाल वढेरा और प्रभसिमरन सिंह ने भी कुछ मैचों में महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। वो इस सीजन बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। अब देखना ये होगा कि पंजाब किंग्स अब उन्हें आने वाले मैचों के लिए ड्रॉप करती है या नहीं।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, नेहा वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और यश ठाकुर।

कोलकाता की बात करें तो टीम की ओपनिंग जोड़ी इस समय संघर्ष करती हुई दिखी है। डी कॉक एक मैच को छोड़कर बाकी के मैचों में फ्लॉप दिखे हैं। उन्होंने अब तक 141 रन बनाए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे इस टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 6 मैच में 40 की औसत से 204 रन बनाए हैं। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन इस सीजन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अब देखना ये होगा कि रहाणे इस मैच के लिए किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, मोईन अली, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन और एनरिक नॉर्खिया।

PBKS vs KKR मैच के लिए ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर- प्रभसिमरन सिंह, क्विंटन डी कॉक

बल्लेबाज- अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, प्रियांश आर्या

ऑलराउंडर- सुनील नरेन

गेंदबाज- वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा

कप्तान- श्रेयस अय्यर उप-कप्तान- प्रियांश आर्या

यह भी पढ़ें

VIDEO: मैदान पर भिड़े, मैच के बाद लगाया गले... जसप्रीत बुमराह और करुण नायर का याराना तो देखिए

ऋषभ पंत ने रवि बिश्नोई से क्यों नहीं करवाया चौथा ओवर, LSG कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल