1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत ने रवि बिश्नोई से क्यों नहीं करवाया चौथा ओवर, LSG कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

ऋषभ पंत ने रवि बिश्नोई से क्यों नहीं करवाया चौथा ओवर, LSG कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 15, 2025 07:47 am IST,  Updated : Apr 15, 2025 07:47 am IST

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रवि बिश्नोई ने सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद कप्तान पंत ने उनसे चौथा ओवर नहीं करवाया।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : INDIA TV

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 14 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि वो रिस्ट स्पिनर रवि बिश्नोई से चार ओवर गेंदबाजी नहीं करवा सके। सीएसके ने 19.3 ओवर में 167 रनों का लक्ष्य हासिल किया और लगातार पांच हार का सामना करने के बाद सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

ऋषभ पंत से रवि बिश्नोई ने क्यों नहीं करवाया चौथा ओवर

लखनऊ की तरफ से इस मैच में रवि बिश्नोई ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने अपने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। हालांकि अच्छी गेंदबाजी के बावजूद कप्तान पंत ने उनसे चार ओवर का कोटा पूरा नहीं करवाया। पंत ने उनकी जगह आवेश खान और शार्दुल ठाकुर पर भरोसा दिखाया। जिसका नतीजा ये रहा कि चेन्नई ने इस मैच को 3 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया। मैच के बाद पंत ने कहा कि उन्होंने बिश्नोई के इस्तेमाल के लिए कई खिलाड़ियों से चर्चा की थी। 

ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, उन्होंने कई खिलाड़ियों से चर्चा की, लेकिन वह उन्हें (बिश्नोई) ज्यादा आगे नहीं ले जा सके, आज बिश्नोई अपने कोटे का 4 ओवर पूरा नहीं कर सके। पावरप्ले में गेंदबाजी करना हमारे लिए चिंता का विषय रहा है, लेकिन हम चीजों को वापस ला सकते हैं। एक टीम के तौर पर वह हर मैच से सकारात्मक चीजें करना चाहते हैं और वह सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।

टीम की बल्लेबाजी को लेकर ऋषभ पंत ने कही बड़ी बात

लखनऊ के कप्तान ने आगे कहा, उन्हें लगता है कि एक टीम के तौर पर उन्होंने 10 से 15 रन कम बनाए, जब मोमेंटम उनके साथ थी, तब भी उनकी टीम विकेट गंवाती रही। उनकी टीम को पार्टनरशिप की जरूरत थी। विकेट थोड़ा रुक रहा था, लेकिन उन्हें लगता है कि वह 15 रन और बना सकते थे। वह हर मैच के साथ बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी यह काम नहीं आता। धीरे-धीरे वह अपनी लय में वापस आ रहे हैं और एक बार में सिर्फ एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें

'मुझे ये अवॉर्ड क्यों मिला'- POTM जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने धोनी ने मैच के बाद कह दी बड़ी बात

PBKS vs KKR: बल्लेबाज या गेंदबाज मुल्लांपुर की पिच पर किसका रहेगा बोलबाल? जानें यहां

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल