PBKS vs LSG Live Score: IPL 2024 का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के नियमित कप्तान केएल राहुल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे थे। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की टीम को 200 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 178 रन ही बना पाई। पंजाब के लिए शिखर धवन ने 70 रन बनाए। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक यादव ने 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा निकोलस पूरन और क्विंटन डि कॉक ने बेहतरीन पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही LSG की टीम मैच जीतने में सफल रही है।