1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs RR: पंजाब को मिली सीजन की पहली हार, राजस्थान ने शानदार अंदाज में जीता मुकाबला

PBKS vs RR: पंजाब को मिली सीजन की पहली हार, राजस्थान ने शानदार अंदाज में जीता मुकाबला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 28, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 11:28 pm IST

PBKS vs RR: IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना हुआ। मुल्लांपुर में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली, लेकिन अंत में राजस्थान की टीम बाजी मारने में सफल रही।

PBKS vs RR- India TV Hindi
PBKS vs RR Image Source : AFP

PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 में 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हुए। यह मुकाबला मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टॉयनिस ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े। प्रभसिमरन ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं, स्टॉयनिस ने 22 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली  और नाबाद लौटे। 

पंजाब किंग्स के विशाल स्कोर के जवाब में राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 223 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 43 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में डोनावन फरेरा ने 26 गेंदों पर 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए पंजाब को हराने में सफलता हासिल की। राजस्थान पहली टीम बनी है, जिसने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल