1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 से पंजाब किंग्स के बाहर होते ही बुरी तरह भड़के शिखर धवन, कह दी ये बड़ी बात

IPL 2023 से पंजाब किंग्स के बाहर होते ही बुरी तरह भड़के शिखर धवन, कह दी ये बड़ी बात

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 20, 2023 09:56 am IST,  Updated : May 20, 2023 09:56 am IST

IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब किंग्स का सफर खत्म हो गया। शिखर धवन ने हार के बाद बड़ी बात कही है।

Punjab Kings, Shikhar Dhawan, PBKS vs RR- India TV Hindi
पंजाब किंग्स Image Source : PTI

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करने के बाद पंजाब किंग्स की टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब बल्लेबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा है। टॉप ऑर्डर के फेल होने के कारण एक बार फिर से पंजाब किंग्स बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। इस मैच मिली हार के बाद शिखर धवन ने बताया की उनकी टीम यह मुकाबला क्यों हार गई।

हार के बाद कप्तान ने कही ये बात

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनकी टीम ने 15-20 रन कम बनाए। मैच के बाद धवन ने कहा कि खराब शुरुआत के बाद जितेश, शाहरुख और करन ने मैच में उनकी वापसी कराई लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। उन्हें लगता है कि इस मैदान पर 200 का लक्ष्य खड़ा करना अच्छा होता। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह एक मैच के तीनों विभाग में अच्छा करने में नाकाम रहे। यह एक युवा टीम है और उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही। धवन ने कहा कि कप्तान के तौर पर उन्होंने टूर्नामेंट में काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि एक कप्तान के रूप में मैंने बहुत कुछ सीखा है। हम गलतियाँ करते हैं और उनसे हम बहुत कुछ सीखते हैं।

मैच का हाल

मैन ऑफ द मैच देवदत्त पडिक्कल (51) और यशस्वी जायसवाल (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद शिमरोन हेटमायर के 46 रन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए थे लेकिन राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

सैम करन की नाबाद 49 रन की पारी के अलावा पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा (44) के साथ 44 गेंद में 64 और छठे विकेट के लिए शाहरुख खान (नाबाद 41) के साथ 37 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के पास राजस्थान का सफर खत्म करने का अच्छा मौका था। लेकिन उनकी टीम ऐसा नहीं कर सकी और हार के साथ पंजाब को अपना आईपीएल 2023 का सफर खत्म करना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल