बांग्लादेश क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के फैंस बहुत ही गुस्सा हो गए हैं और उन्होंने यह गुस्सा प्लेयर्स पर निकाला है। जब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद प्लेयर्स वापस लौट रहे थे, तब ढाका हवाई अड्डे पर फैंस ने प्लेयर्स को गालियां दी। इसके बाद मोहम्मद नईम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और इस बारे में सभी को सूचित किया। अब बांग्लादेश के कोच फिल सिमंस ने इसी पर अपना रिएक्शन दिया है और प्लेयर्स से सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट ना करने की सलाह दी है।
बांग्लादेश के कोच ने कही ये बड़ी बात
बांग्लादेश के कोच फिल सिमंस ने कहा कि मैं प्लेयर्स के सोशल मीडिया से जुड़े होने से सहमत नहीं हूं। एक व्यक्ति के तौर पर सोशल मीडिया पर रहना, अपनी बात कहना आपका अधिकार है। लेकिन एक इंटरनेशनल खिलाड़ी और बांग्लादेश के प्लेयर होने के नाते, मेरे प्लेयर्स को वहां नहीं होना चाहिए।
फैंस के गुस्से का शिकार हुए मोहम्मद नईम
मोहम्मद नईम उन खिलाड़ियों के ग्रुप का हिस्सा थे, जिनका हवाई अड्डे पर लोगों से आमना-सामना हुआ था। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया। उसमें उनके परिवार को और फैंस द्वारा गालियां देते हुए दिखाया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने प्लेयर्स से इस बारे में बात की है या नहीं। सिमंस ने कहा कि खिलाड़ियों से जुड़ी किसी भी चीज में नस्लीय रंग लाना अच्छा नहीं है। मुझे परवाह नहीं कि आप कहां से हैं, जेकर अली के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी से मुझे घृणा है। यह अच्छा नहीं है। लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरे खिलाड़ी सोशल मीडिया पर किसी भी बात का जवाब दें।
0-3 से वनडे सीरीज हारी थी बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में चार विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद टीम को दूसरा वनडे 81 रन से और तीसरा वनडे 200 रनों के बड़े अंतर से हारना पड़ा था। तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 293 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश की टीम सिर्फ 93 रनों पर ही सिमट गई।
यह भी पढ़ें:
बीसीसीआई ने जिसकी तरफ निहारा तक नहीं, उसी ने ठोक दी ताबड़तोड़ डबल सेंचुरी
FIFA World Cup 2026 के बिक चुके इतने ज्यादा टिकट, सामने आया बड़ा अपडेट