1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup 2026 के बिक चुके इतने ज्यादा टिकट, सामने आया बड़ा अपडेट

FIFA World Cup 2026 के बिक चुके इतने ज्यादा टिकट, सामने आया बड़ा अपडेट

 Written By: Govind Singh
 Published : Oct 17, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 02:04 pm IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इस वर्ल्ड कप के लिए 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

Lionel Messi- India TV Hindi
लियोनल मेसी Image Source : AP

फुटबॉल को दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है। फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन कनाडा, मैक्सिको और यूनाइटेड स्टेट की संयुक्त मेजबानी में होना है। इसके लिए अभी तक 28 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि टूर्नामेंट में पूरी दुनिया से कुल 48 टीमों को हिस्सा लेना है। अब फीफा ने अपडेट दिया है कि महीने की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर टिकट बिक्री शुरू होने के बाद से अगले साल होने वाले विश्व कप के 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

मेजबान देशों की तरफ से टिकट खरीदने की रही सबसे ज्यादा मांग

फीफा की तरफ से अपडेट दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि टिकट की सबसे अधिक मांग अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के खरीदारों की ओर से रही। फीफा ने कहा कि 212 अलग-अलग देशों और इलाके के लोग पहले ही टिकट खरीद चुके हैं। फीफा ने बताया है कि टिकट खरीदने के मामले में टॉप-10 देश में इंग्लैंड, जर्मनी, ब्राजील, स्पेन, कोलंबिया, अर्जेंटीना और फ्रांस भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक चलेगा। 

फीफा के चीफ ने कही ये बात

FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि दुनिया भर की नेशनल टीमें ऐतिहासिक फीफा विश्व कप 2026 में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और मुझे खुशी है कि इतने सारे फुटबॉल प्रेमी भी उत्तरी अमेरिका में इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं। यह एक अविश्वसनीय प्रोसेस है और एक अद्भुत संकेत है कि इतिहास का सबसे बड़ा, सबसे समावेशी फीफा विश्व कप दुनिया भर के समर्थकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। फीफा की तरफ से यह भी बताया गया है कि उसकी ‘रीसेल’ साइट खुल गई है और विश्व कप फाइनल के टिकट बृहस्पतिवार दोपहर तक उपलब्ध थे।

अब तक इन टीमों ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमों को हिस्सा लेना है। इसके लिए कनाडा, मैक्सिको और यूनाटेड स्टेट ने मेजबान होने के नाते क्वालीफाई कर लिया है। वहीं एशियन फुटबॉल कनफेडरेशन की तरफ से ऑस्ट्रेलिया, ईरान, जापान, जोर्डन, कतर, सऊदी अरब, साउथ कोरिया और उज्बेकिस्तान ने क्वालीफाई किया है। अलजीरिया, कैपे वर्डे, मिस्त्र, घाना, आइवरी कोस्ट, मोरोक्को, सेनेगल, साउथ अफ्रीका, तुनिशिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पराग्वे, उरुग्वे, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड ने पूर्व खिलाड़ी को बनाया सेलेक्शन मैनेजर, ले लिया ये बड़ा फैसला

टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ODI लाइव, जान लीजिए, नहीं तो पछताएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल