1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

 Published : Feb 13, 2025 08:27 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 08:29 pm IST

WPL 2025 में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 14 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 15 फरवरी को होगा। अब इससे पहले ही मुंबई और आरसीबी ने अपनी-अपनी टीमों में बदलाव किया है।

पूजा वस्त्राकर- India TV Hindi
पूजा वस्त्राकर Image Source : GETTY

WPL 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से हो रही है। इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले देश के 4 शहरों में खेले जाएंगे, जहां पांच टीमें आपस में खिताब के लिए भिड़ती हुई नजर आएंगी। अब वुमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत होने से पहले ही मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर चोटिल होने की वजह से आगामी पूरे सीजन से बाहर हो गई हैं और उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है। 

10 लाख रुपए में मुंबई ने पारुनिका सिसोदिया को स्क्वाड से जोड़ा

मुंबई इंडियंस ने चोटिल ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर के विकल्प के तौर पर पारुनिका सिसोदिया को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बाएं हाथ की स्पिनर पारुनिका 10 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बनेंगी। भले ही उनकी मुंबई के स्क्वाड में एंट्री हो गई है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में चांस मिलने की संभावना कम नजर आती है।   

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में किया था कमाल

19 साल की इस प्लेयर ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। WPL में पहले वह गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन इस बार गुजरात की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।

नुजहत परवीन को मिला मौका

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चोटिल स्पिनर आशा शोभना की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज नुजहत परवीन को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। शोभना ने पिछले सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उन्होंने 10 मैचों में 7.11 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लेकर टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी वजह से वह भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल हो पाईं। भारत के लिए पांच टी20 इंटरनेशनल खेलने वाली रेलवे की नुजहत 30 लाख रुपए के अपने बेस प्राइस पर आरसीबी से जुड़ेंगी। 

यह भी पढ़ें: 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए परिजनों को साथ नहीं ले जा पाएंगे भारतीय प्लेयर्स, अचानक सामने आई बड़ी वजह

इस तरह से चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करेगा पाकिस्तान? सिक्योर एरिया में भी फैंस को घुसने से नहीं रोक पा रहे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल