1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 के बीच में दिल्ली की टीम ने लिया बड़ा फैसला, स्क्वाड में अचानक शामिल किया ये खिलाड़ी

IPL 2023 के बीच में दिल्ली की टीम ने लिया बड़ा फैसला, स्क्वाड में अचानक शामिल किया ये खिलाड़ी

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 23, 2023 07:13 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 07:36 pm IST

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है। ये खिलाड़ी विस्फोटक बैटिंग में माहिर है।

Delhi Capitals - India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : PTI

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम को डेविड वॉर्नर की कप्तानी में लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने छठे मैच में केकेआर को पटखनी दी। फिर टीम के युवा खिलाड़ी कमलेश नगरकोटी चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए। अब दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह टीम में एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री करवाई है। 

इस खिलाड़ी की करवाई एंट्री 

दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल कमलेश नगरकोटी की जगह प्रियम गर्ग को शामिल करने का फैसला किया है। नगरकोटी पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। फिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्रियम और अभिमन्यू ईशश्वरन को ट्रॉयल के लिए बुलाया था, जिसमें प्रियम का चुनाव हुआ है। उनके पास पहले से ही आईपीएल में खेलने का अनुभव है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में अपने साथ जोड़ा है। 

पहले खेल चुके हैं आईपीएल 

प्रियम गर्ग पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से क्रिकेट खेला था। तब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह टीम के भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए थे। उन्होंने आईपीएल के 17 मुकाबले में 15.29 के औसत से 251 रन बनाए थे। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 115.14 का रहा था। 

अंडर-19 वर्ल्ड कप में की कप्तानी 

प्रियम गर्ग ने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी की थी। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया। इसी वजह से उन्हें हैदराबाद की टीम ने मोटी रकम देकर खरीदा था। वह बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छे फील्डर भी हैं। दिल्ली कैपिटल्स को मिडिल ऑर्डर में एक अच्छे बल्लेबाज की जरूरत है। प्रियम उसकी कमी पूरी कर सकते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल