1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रियांश आर्या ने लगाया ऐसा SIX देखते रह गए मोहम्मद शमी, देखें VIDEO

प्रियांश आर्या ने लगाया ऐसा SIX देखते रह गए मोहम्मद शमी, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2025 08:41 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 08:41 pm IST

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या के बल्ले से 13 गेंदों में 36 रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने मोहम्मद शमी की बॉलिंग पर एक ऐसा छक्का लगाया जिसे वह भी देखते रह गए।

Priyansh Arya- India TV Hindi
प्रियांश आर्या Image Source : AP

आईपीएल 2025 का 27वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसको उनकी ओपनिंग जोड़ी ने पूरी तरह से सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए सिर्फ 4 ओवर्स में 66 रनों की साझेदारी कर दी। इसमें पिछली मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश आर्या के बल्ले से 13 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 36 रनों की पारी देखने को मिली। प्रियांश आर्या ने अपनी इस पारी के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर एक ऐसा छक्का लगाया जिसे देख वह खुद भी हैरान रह गए।

प्रियांश आर्या ने शमी के एक ओवर में लगाए तीन छक्के

पंजाब किंग्स टीम के 24 साल के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने इस मैच में भी मैदान पर उतरने के साथ आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए मोहम्मद शमी की ओवर की पहली गेंद पर सीधा उनके सिर के ऊपर से शॉट खेलते हुए प्रियांश आर्या ने छक्का लगा दिया। इसके बाद अगली गेंद जो शमी ने थोड़ा ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ फेंकी उसपर प्रियांश आर्या ने डीप एक्सट्रा कवर की तरफ शॉट खेलने के साथ छक्का मार दिया जिसमें उनके इस शॉट को देखने बाद शमी खुद हैरान रह गए। मोहम्मद शमी के इस ओवर में कुल 23 रन बने।

पंजाब किंग्स की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम ने अपने 50 रनों का आंकड़ा सिर्फ तीन ओवर्स में ही पूरा कर लिया जिसमें ये उनकी आईपीएल में अब तक की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मोहाली के मैदान पर और उसके बाद साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहाली के मैदान पर अपनी फिफ्टी 2.5 ओवर्स में पूरी की थी।

ये भी पढ़ें

पंत ने मारक्रम के साथ किया पारी का आगाज, 8 साल 10 महीने बाद पहली बार इस रोल में नजर आए

RR vs RCB: जयपुर की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी, जानें Pitch रिपोर्ट की पूरी जानकारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल