1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 27, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 10:17 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई। टीम का आखिरी मैच बांग्लादेश से खेला जाना था जो बारिश की वजह से रद्द हो गया।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान का सफर समाप्त हो चुका है। टीम इस संस्करण में एक भी मैच नहीं जीत पाई। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से करोड़ों रुपये मिलने वाले हैं। अब आप भी ये सोच रहे होंगे कि, जब पाकिस्तान की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई तो अब उनको कैसे करोड़ों रूपये मिलेंगे। तो आइए हम आपको इसके पीछे की गणित समझाते हैं।

टूर्नामेंट में सातवें या आठवें नंबर पर रहेगा पाकिस्तान

दरअसल, पाकिस्तान की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए के पॉइंट टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर रही। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में कम से कम सातवें या आठवें स्थान पर रहेगी। ग्रुप बी के दो मुकाबले अभी बाकी हैं। ऐसे में रिजवान की टीम ज्यादा से ज्यादा सातवें, नहीं तो आठवें नंबर पर ही टूर्नामेंट का अंत करेगी। पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रहने के बावजूद भी मेजबान टीम को आईसीसी से करोड़ों रुपये मिलेंगे। आईसीसी के नियम के मुताबिक पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ प्राइज मनी मिलेगा।

पाकिस्तान को ICC से मिलेंगे इतने करोड़

आईसीसी से पाकिस्तान को करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे। इसमें से सातवें या आठवें स्थान पर रहने वाली टीम को 1.40 लाख डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये मिलने वाले थे तो पाकिस्तान को वो पैसे मिलेंगे। वहीं, 34000 यूएस डॉलर एक मैच को जीतने के लिए मिलने वाले थे। लेकिन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाया। हालांकि, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच रद्द हो गया और 34 हजार डॉलर को दोनों टीमों के बीच बांटा जाएगा। दोनों टीमों के हिस्से में 17 हजार डॉलर आएंगे, जो करीब 15 लाख रुपये होते हैं, पाकिस्तान को वो पैसे भी मिलेंगे। इसके अलावा इस बार आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाली सभी टीमों को अलग से 1 लाख 25 हजार डॉलर देने का ऐलान किया था। इस तरह कुल मिलाकर पाकिस्तान को 2 करोड़ 37 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे। पाकिस्तान को टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए भी पैसे मिलेंगे, लेकिन वो इस प्राइज मनी से अलग होगा।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड से मुकाबले से पहले टीम इंडिया टेंशन में, रोहित शर्मा और शुभमन गिल को लेकर सस्पेंस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल