1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Points Table के टॉप-4 में हुआ बड़ा बदलाव, इस नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स; 2 टीमें हो चुकीं बाहर

Points Table के टॉप-4 में हुआ बड़ा बदलाव, इस नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स; 2 टीमें हो चुकीं बाहर

 Published : May 04, 2025 11:51 pm IST,  Updated : May 04, 2025 11:52 pm IST

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स की टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अभी तक कुल 7 मुकाबले जीत लिए हैं।

पंजाब किंग्स की टीम- India TV Hindi
पंजाब किंग्स की टीम Image Source : AP

IPL 2025 Points Table: पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 37 रनों से हरा दिया। इस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। पंजाब की जीत से प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में बदलाव हुआ है।

पहले नंबर पर है आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में इस समय पहले पायदान पर काबिज है। टीम ने अभी तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 8 में जीत दर्ज की है। 16 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.482 है।

चौथे से दूसरे नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स की टीम

LSG के खिलाफ मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स की टीम चौथे नंबर से प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक 11 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की है और उसका एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 15 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.376 है।

पंजाब की जीत से मुंबई और गुजरात को हुआ नुकसान

पंजाब किंग्स की जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक 11 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है। उसके 14 अंकों के साथ 1.274 नेट रन रेट है। वहीं गुजरात टाइटंस तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गई है। उसका 14 अंकों के साथ 0.867 नेट रन रेट है।

आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल
Image Source : TWITTERआईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल

प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं ये टीमें  

गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी ये चारों टीमों का प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की भी हल्की उम्मीद अभी बाकी है।

CSK और राजस्थान रॉयल्स हो चुकीं प्लेऑफ की रेस से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें ने मौजूदा सीजन बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। इसी वजह से दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी हैं। CSK ने अभी तक 11 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबले ही जीते हैं। चार अंकों के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। वहीं राजस्थान ने अभी तक तीन मैच जीते हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर मौजूद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल