आईपीएल 2026 सीजन में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में लीग स्टेज का 17वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे जिसके पीछे के कारण का खुलासा फ्रेंचाइजी की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर बनाया है।
वृंदावन हादसे में मारे गए लोगों के प्रति जताया शोक
शुक्रवार 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक दुखद नाव दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि नाव में दो दर्जन से अधिक पर्यटक सवार थे, जिनमें अधिकतर पंजाब के तीर्थयात्री थे। नाव गहरे पानी में चली गई और फिर एक पोंटून ड्रम से टकरा गई। यह ड्रम पानी का स्तर बढ़ने के कारण एक अस्थायी पुल को हटाए जाने के बाद वहीं रह गया था। मृतकों और उनके परिजनों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पंजाब किंग्स के प्लेयर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने मैच में काली पट्टियां बांधकर खेलने उतरे। पंजाब किंग्स की तरफ से सोशल मीडिया पर इसको लेकर जो जानकारी दी गई उसमें उन्होंने बताया कि वृंदावन में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं। वृंदावन नाव त्रासदी। इस दुखद घटना से हम बहुत आहत हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का इस मैच में दिखा निराशाजनक प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 6 ओवर्स में ही स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया था। हालांकि बीच के ओवर्स में वह रन गति को तेज रखने में कामयाब नहीं रहे जिसमें स्कोर 219 रनों तक ही पहुंच सका। अभी तक इस सीजन में पंजाब किंग्स के गेंदबाज अपना कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके हैं, जिसमें उनको मिली शुरुआती तीन जीत में बल्लेबाजों ने अहम भूमिका अदा की है।
ये भी पढ़ें
पंजाब किंग्स के लिए टेंशन बन गया है ये 18 करोड़ वाला खिलाड़ी, 4 मैच में ले पाया है सिर्फ दो विकेट
ये कैच था या मजाक! मार्को यान्सन ने एक हाथ से पकड़ा Excellent Catch, देखें VIDEO