1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs GT LIVE Score: पंजाब को दूसरे ही ओवर में लगा झटका, रबाडा ने प्रियांश को किया चलता
  Live Now

PBKS vs GT LIVE Score: पंजाब को दूसरे ही ओवर में लगा झटका, रबाडा ने प्रियांश को किया चलता

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Updated : Mar 31, 2026 09:58 pm IST

PBKS vs GT IPL 2026 Live: IPL 2026 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया है।

PBKS vs GT- India TV Hindi
पंजाब बनाम गुजरात Image Source : INDIA TV/PTI

PBKS vs GT Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। मुल्लांपुर में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

बता दें, पंजाब किंग्स ने आज 4 विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इनमें कूपर कॉनली, मार्कस स्टॉयनिस, बार्टलेट और मार्को येनसन शामिल है। गुजरात टाइटंस की ओर से आज दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं। GT में फिलिप्स के अलावा विदेशी खिलाड़ियों में कगिसो रबाडा, जोस बटलर और राशिद खान खेल रहे हैं।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

 

Latest Cricket News

Live updates :PBKS vs GT Live Score IPL 2026

Auto Refresh
Refresh
  • 9:58 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    बैक टू बैक सिक्स

    चौथे ओवर में कगिसो रबाडा के ओवर का आगाज बैक टू बैक सिक्स से हुआ है। प्रभसिमरन ने लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़ने के बाद खेली डॉट गेंद। 

  • 9:48 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब को लगा पहला झटका

    पहले ओवर में सिराज ने दिए सिर्फ 7 रन। इसके बाद पंजाब को दूसरे ही ओवर में लग गया है बड़ा झटका। कगिसो रबाडा ने दूसरी ही गेंद पर प्रियांश को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। प्रियांश सिर्फ 7 रन बना सके।

  • 9:47 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब की पारी का आगाज

    पंजाब की पारी का आगाज हो गया है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर गई है।

  • 9:27 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब को जीत के लिए मिला 163 रनों का लक्ष्य

    गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली।

  • 9:17 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    विजयकुमार वैशाक को मिली तीसरी सफलता

    गुजरात ने 19वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। इस बीच ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात की टीम को छठा झटका लग गया है। शाहरुख खान सिर्फ 4 रन बना सके। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया। विजयकुमार वैशाक ने तीसरा विकेट चटकाया।

  • 9:06 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    GT को लगा 5वां झटका

    वाशिंगटन सुंदर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। इस तरह गुजरात को 5वां झटका लग गया है। विजयकुमार वैशाक ने सुंदर को आउट करते हुए अपना दूसरा विकेट झटका।

  • 8:53 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब के हाथ लगी चौथी सफलता

    जोस बटलर 33 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही पंजाब किंग्स को चौथी सफलता मिल गई है। बटलर को आउट करने के साथ ही चहल ने अपना दूसरा विकेट झटका।

  • 8:41 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    फिलिप्स ने किया निराश

    गुजरात को तीसरा झटका लग गया है। ग्लेन फिलिप्स 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। विजयकुमार वैशाक को मिली पहली सफलता।

  • 8:32 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    GT 100 रन के पार

    गुजरात टाइटंस ने 12 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स के कंधों पर पारी को संभालने का दारोमदार है। पंजाब की कोशिश बीच के ओवर्स में 1-2 विकेट निकालने की होगी।

  • 8:19 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    गिल लौटे पवेलियन

    शुभमन गिल पवेलियन लौट गए हैं। युजवेंद्र चहल ने गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ ही पंजाब को दूसरा विकेट दिलाया। गिल 39 रन बनाकर आउट हुए।

  • 8:15 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    9 ओवर में स्कोर पहुंचा 76 रन

    पंजाब के गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में है। शुभमन गिल और जोस बटलर मोर्चा संभाले हुए हैं। दोनों ने मिलकर 9 ओवर में टीम का स्कोर 76/1 रन पहुंचा दिया है। 

  • 7:59 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पावरप्ले समाप्त

    बैटिंग पावरप्ले समाप्त होने के बाद गुजरात की टीम ने 1 विकेट खोकर 54 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, जोस बटलर 11 रन पर नाबाद हैं।

  • 7:48 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    GT को लगा पहला झटका

    साई सुदर्शन आउट हो गए हैं। मार्को येनसन ने सुदर्शन को 13 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इस तरह गुजरात को पहला झटका लग गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सुदर्शन का कैच लपका।

  • 7:40 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    2 ओवर समाप्त

    गिल और सुदर्शन ने मिलकर धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज किया है। 2 ओवर में ही टीम का स्कोर 23 रन पहुंच गया है। दूसरे ओवर में आए तीन शानदार चौके।

  • 7:34 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    GT की पारी का आगाज

    गुजरात की पारी का आगाज हो चुका है। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल पारी का आगाज कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह पंजाब की ओर से पहला ओवर करने आए हैं।

  • 7:18 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    इम्पैक्ट सब

    गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र।

    पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे।

  • 7:10 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

    प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

  • 7:07 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

    साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

  • 7:07 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा का डेब्यू

    गुजरात टाइटंस की ओर से आज दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं। GT में फिलिप्स के अलावा विदेशी खिलाड़ियों में कगिसो रबाडा, जोस बटलर और राशिद खान खेल रहे हैं।

  • 7:04 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब ने जीता टॉस

    पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की टीम में 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। कूपर कॉनली, मार्कस स्टोइनिस, बार्टलेट और मार्को येनसन प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।

  • 6:57 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पिच पर बरसेंगे रन

    मुल्लांपुर की पिच आज बल्लेबाजों का फायदा दे सकती है। गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आ सकती है, ऐसे में यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।

  • 6:51 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर

    इस मुकाबले में वैसे तो दोनों टीमों की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन शुभमन गिल बनाम युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज बनाम श्रेयस अय्यर की भिड़ंत देखने लायक होगी।

  • 6:49 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    हेड टू हेड

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर देखनो को मिली है। दोनों टीमों ने तीन-तीन अपने नाम किए हैं।

  • 6:28 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अय्यर बनाम गिल

    पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल दोनों ही भारतीय T20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में दोनों बल्लेबाज खुद को साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

  • 6:21 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंजाब बनाम गुजरात

    IPL 2026 के चौथे मैच में गुजरात और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह भिड़ंत होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल