Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashwin IPL Retirement: R Ashwin ने आईपीएल से किया संन्यास का ऐलान, अब दूसरे देश के टी-20 लीग में लेंगे हिस्सा

Ashwin IPL Retirement: R Ashwin ने आईपीएल से किया संन्यास का ऐलान, अब दूसरे देश के टी-20 लीग में लेंगे हिस्सा

Written By: Hitesh Jha Published : Aug 27, 2025 10:37 am IST, Updated : Aug 27, 2025 12:35 pm IST

Ashwin IPL Retirement: आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 में वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे।

R Ashwin- India TV Hindi
Image Source : PTI आर अश्विन

Ashwin IPL Retirement: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। आईपीएल में पांच अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके अश्विन ने इस खबर की जानकारी ट्वीट करके दी है। साथ ही में उन्होंने ये भी बताया है कि वह अब दुनियाभर के अलग-अलग फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

आर अश्विन ने अपने ट्वीट में क्या लिखा?

अश्विन ने अपने ट्वीट में लिखा कि, खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में एक खिलाड़ी के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया। आईपीएल और BCCI का भी बहुत बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अब तक मुझे जो कुछ भी दिया है। आगे जो भी है, उसका आनंद लेने और उसका पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं।

आईपीएल में आर अश्विन के आंकड़े

आर अश्विन के आईपीएल करियर की बात करें तो वह इस लीग में 16 सीजन में खेल चुके हैं। 16 सीजन में उन्हें कुल 221 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 30.22 के औसत से 187 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट रहा और वह सिर्फ एक बार चार विकेट हॉल लेने में कामयाब हो सके। वहीं बल्लेबाजी में आर अश्विन के रिकॉर्ड की बात करें तो वहां उन्होने 833 रन बनाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 50 रन रहा। इस लीग में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है।

आईपीएल 2025 में CSK की टीम का हिस्सा थे आर अश्विन

आईपीएल 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। सीएसके ने मेगा ऑक्शन में अश्विन को 9.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस बार उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। आईपीएल 2025 में अश्विन को 9 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे। CSK के अलावा अश्विन इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेले थे।

CSK के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं आर अश्विन

आर अश्विन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चेन्नई के लिए खेलते हुए अश्विन ने 130 मैचों में 24.62 के औसत से 127 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर ड्वेन ब्रावो का नाम है, उन्होंने 130 मैचों में 154 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा का नाम आता है। उन्होंने 200 मैचों में 152 विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़ें

बेकार गई रोमारियो शेफर्ड की तूफानी पारी, इमरान ताहिर की टीम को पहली बार देखना पड़ा ऐसा दिन

डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर किया कमाल, संजू सैमसन की टीम को मिली पहली हार

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement