Rachin Ravindra vs Sachin Tendulkar: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम में सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के करीब है क्योंकि उन्होंने गुरुवार, 9 नवंबर को अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। वहीं उम्मीद है कि वह इस स्थान पर आगे भी बने रहेंगे। श्रीलंका के खिलाफ बैंगलोर में खेले गए मुकाबले में कीवी टीम ने पहले गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया, फिर उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखाया।
श्रीलंका के खिलाफ एक आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए रचिन रवींद्र ने अपने पहले ही रन में इतिहास रच दिया। उन्होंने 25 साल की उम्र में अपने डेब्यू वर्ल्ड कप सीजन में सर्वाधिक रनों के भारतीय दिग्गज और अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने 1996 वर्ल्ड कप के दौरान 523 रन बनाए थे। इस मैच से पहले रचिन रवींद्र सचिन के बराबर थे, लेकिन उन्होंने अब ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 42 रनों की पारी खेली। ऐसे में रचिन रवींद्र ने मौजूदा टूर्नामेंट में 565 रन बना लिए हैं।
23 साल के रचिन रवींद्र ने इस मुकाबले में सात रन बनाकर एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने डेब्यू वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और नया कीर्तिमान स्थापित किया। बेयरस्टो ने वर्ल्ड कप 2019 के दौरान 532 रन बनाए थे। वही अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बाबर आजम का नाम शामिल है। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में 474 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें
बाबर आजम के पास बड़ा मौका, सेमीफाइनल में देखने मिलेगा भारत-पाकिस्तान मैच, बस करना होगा ये काम
संपादक की पसंद