1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022: ये खिलाड़ी बना एशिया कप का गुरु, कोहली-सूर्या सबको छोड़ा पीछे

Asia Cup 2022: ये खिलाड़ी बना एशिया कप का गुरु, कोहली-सूर्या सबको छोड़ा पीछे

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Sep 03, 2022 10:23 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 10:23 pm IST

Aisa Cup 2022: अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने सुपर 4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 की सबसे बड़ी पारी खेली और विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे तमाम धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया।

Rahamanullah Gurbaz- India TV Hindi
Rahamanullah Gurbaz Image Source : TWITTER

Highlights

  • एशिया कप 2022 में कोहली-सूर्या भी छूटे पीछे
  • अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी
  • सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में कोहली 5वें नंबर पर

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 को उसका गुरु मिल गया है। अफगानिस्तान के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज जारी एशिया कप के सबसे बड़े बल्लेबाज बन गए हैं। वे यूएई में खेले जा रहे इस हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुपर 4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 की सबसे बड़ी पारी खेली और विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे तमाम धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया।

एशिया कप 2022 के सबसे बड़े बल्लेबाज बने गुरबाज  

रहमनुल्लाह गुरबाज जारी एशिया कप में लगातार रनों की बरसात कर रहे हैं। वे लगातार तूफानी पारी खेल रहे हैं और अफगानिस्तान लगातार एक के बाद एक जीत दर्ज कर रही है। खासकर श्रीलंका के खिलाफ गुरबाज ने शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में जिस तरह से बैटिंग की वह किसी डेजर्ट स्टॉर्म से कम नहीं था। उन्होंने श्रीलंका के हर गेंदबाज की पिटाई की, वह भी बिना किसी भेदभाव के। क्या पेसर और क्या स्पिनर, जो सामने आया उन्होंने सबको धोया। गुरबाज ने इस मैच में 45 गेंदों पर 186.66 की स्ट्राइक रेट से 84 रन ठोके जिसमें चार चौकों के साथ छह जबरदस्त छक्के भी शामिल थे। गुरबाज की 84 रनों की ये पारी एशिया कप 2022 में अब तक की सबसे ज्यादा रनों वाली पारी है।

एशिया कप के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं गुरबाज

रहमनुल्लाह गुरबाज मौजूदा एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने तीन मैच की तीन पारियों में 166.66 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 135 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं जिन्होंने 122.22 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं। श्रीलंका के कुसल मेंडिस चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने तीन मैच में 163.33 की स्ट्राइक रेट से 98 रन जोड़े हैं। इब्राहीम जादरान 97 रन के साथ टॉप 5 में शामिल अफगानिस्तान के दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में दो मैच के बाद पांचवें नंबर पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली है। पूर्व भारतीय कप्तान ने 120.51 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए हैं।  

  1. रहमनुल्लाह गुरबाज – 135 रन   
  2. मोहम्मद रिजवान – 121 रन
  3. कुसल मेंडिस – 98 रन
  4. इब्राहीम जादरान - 97 रन
  5. विराट कोहली – 94 रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल