1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के जन्मदिन पर रैना ने शेयर किया खास वीडियो, आपको भी याद आ जाएंगे पुराने दिन

धोनी के जन्मदिन पर रैना ने शेयर किया खास वीडियो, आपको भी याद आ जाएंगे पुराने दिन

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 07, 2023 10:43 am IST,  Updated : Jul 07, 2023 10:43 am IST

एमएस धोनी और सुरेश रैना काफी अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है। धोनी को एक महान कप्तान बनाने में सुरेश रैना का अहम योगदान रहा है।

MS Dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : GETTY

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज 42 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई को झारखंड के रांची (तब बिहार) में जन्में माही ने भारत के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। धोनी को एक सफल कप्तान बनाने में कई खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा। सुरेश रैना भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीता था तब सुरेश रैना उस टीम का हिस्सा थे। सुरेश रैना ने एमएस धोनी के साथ आईपीएल में भी काफी समय बिताया है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। धोनी के जन्मदिन पर सुरेश रैना ने काफी खास अंदाज में उन्हें विश किया है।

सुरेश रैना ने याद किए पुराने दिन

सुरेश रैना और एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी लंबे समय तक एक साथ खेला है। दोनों खिलाड़ियों ने साथ मिलकर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। धोनी के जन्मदिन पर सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने एमएस धोनी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे के गाने 'वो दिन भी क्या दिन थें' के बोल इस वीडियो में लगाए हैं। इस वीडियो को देख फैंस को पूराने दिन याद आ जाएंगे।

कैपशन में लिखी ये बात

सुरेश रैना ने वीडियो शेयर करते हुए कैंपश में लिखा कि मेरे बड़े भाई एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! पिच साझा करने से लेकर अपने सपने साझा करने तक, हमने जो बंधन बनाया है वह अटूट है। एक लीडर और दोस्त दोनों के रूप में आपकी ताकत मेरी मार्गदर्शक रही है। आने वाला वर्ष आपके लिए खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। चमकते रहो, नेतृत्व करते रहो, और अपना जादू फैलाते रहो। सुरेश रैना का ये पोस्ट फैंस काफी पसंद आ रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल