1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रजत पाटीदार अचानक बन गए कप्तान, सेलेक्टर्स ने स्क्वाड के लिए कुल इतने प्लेयर्स को दिया मौका

रजत पाटीदार अचानक बन गए कप्तान, सेलेक्टर्स ने स्क्वाड के लिए कुल इतने प्लेयर्स को दिया मौका

 Published : Oct 04, 2025 07:47 am IST,  Updated : Oct 04, 2025 07:49 am IST

आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए मध्य प्रदेश की टीम का कप्तान रजत पाटीदार को बनाया है। उनके अलावा यश दुबे, हर्ष गवली, हरप्रीत सिंह, वेंकटेश अय्यर और अरशद खान जैसे प्लेयर्स को मौका मिला है। स्क्वाड में कुल 15 प्लेयर्स को जगह दी गई है।

rajat patidar- India TV Hindi
रजत पाटीदार Image Source : PTI

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश की टीम का कप्तान नियुक्त किया है। पाटीदार ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छी कप्तानी की है। वह दलीप ट्रॉफी 2025 में सेंट्रल जोन की कप्तान थे और उनकी अगुवाई में सेंट्रल जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा वह ईरानी कप 2025 में रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान संभाल रहे हैं।

आरसीबी की टीम को जिताया था खिताब

इससे पहले रजत पाटीदार की अगुवाई में ही आरसीबी की टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था और 18 साल का सूखा खत्म किया था। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 6 रनों से हराया था। इसके अलावा पाटीदार बेहतरीन बल्लेबाजी में माहिर हैं और परिस्थितियों को जल्दी ही भांप लेते हैं और उसी अनुसार बैटिंग करते हैं।

दो चरणों में आयोजित होगी रणजी ट्रॉफी 2025-26

रणजी ट्रॉफी 2025-26 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण के मुकाबले 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण 22 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा। नॉकआउट मुकाबले 6 से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी 2022 का खिताब घरेलू क्रिकेट का पावरहाउस समझे जाने वाली मुंबई को हराकर खिताब जीता था। तब फाइनल में मध्य प्रदेश ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी और उसके कप्तान आदित्य श्रीवास्तव थे।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश की टीम का स्क्वाड:

रजत पाटीदार (कप्तान), यश दुबे, हर्ष गवली, शुभम शर्मा, हिमांशु मंत्री, हरप्रीत सिंह, वेंकटेश अय्यर, सागर सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, अधीर प्रताप, आर्यन पांडे, अरशद खान, अनुभव अग्रवाल और कुलदीप सेन।

यह भी पढ़ें:

ODI स्क्वाड का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली वनडे टीम में जगह; लग गई लॉटरी

भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में अचानक घुसा सांप, खिलाड़ियों के रिएक्शन ने सभी को चौंकाया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल