1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रजत पाटीदार ने कप्तानी संभालते ही खेली शतकीय पारी, Ranji Trophy के नए सीजन का किया शानदार आगाज

रजत पाटीदार ने कप्तानी संभालते ही खेली शतकीय पारी, Ranji Trophy के नए सीजन का किया शानदार आगाज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 16, 2025 05:28 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 05:28 pm IST

Ranji Trophy 2025-26: रजत पाटीदार ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है, जिसमें पंजाब के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से बतौर कप्तान शतकीय पारी देखने को मिली है।

Rajat Patidar- India TV Hindi
रजत पाटीदार Image Source : PTI

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन का आगाज 15 अक्टूबर से हो गया है, जिसमें कई ऐसे प्लेयर्स हैं जो अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में पहुंचने का रास्ता तय करना चाहेंगे। इसी में एक नाम मध्य प्रदेश टीम की इस सीजन कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे रजत पाटीदार का नाम है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का आगाज काफी शानदार तरीके से किया है। पंजाब के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली है, जिसे उन्होंने 160 गेंदों में पूरा किया।

रजत पाटीदार ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का लगाया 16वां शतक

मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए शुभम शर्मा की जगह पर रजत पाटीदार को कप्तान बनाने का ऐलान किया था। पाटीदार ने इसका आगाज काफी शानदार तरीके से किया है। इंदौर में पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम ने उन्हें पहले दिन के खेल में 232 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। वहीं दूसरे दिन के खेल में मध्य प्रदेश की टीम ने 155 रनों के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद रजत पाटीदार ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ दिन का खेल खत्म होने तक 107 रन बना चुके थे, जिसके दम पर उनकी टीम भी एक मजबूत स्थित में पहुंच गई थी।

मध्य प्रदेश ने पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त

रजत पाटीदार के शानदार शतक के दम पर मध्य प्रदेश की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पंजाब के खिलाफ मैच में पहली पारी के आधार पर 73 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसी के साथ उनके पास अब इस मैच के ड्रॉ होने पर अंक हासिल करने का भी मौका बन गया है। रजत पाटीदार पिछले सीजन में मध्य प्रदेश की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें उनके बल्ले से 529 रन देखने को मिले थे।

ये भी पढ़ें

इस खिलाड़ी ने 5 मैचों में ठोक दी 4 सेंचुरी, अगली सीरीज के लिए मजबूत दावेदारी

ईशान किशन को समझ आई रणजी ट्रॉफी की अहमियत, कहा- लक्ष्य लेकर उतरता हूं तो बहुत बुरा खेलता हूं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल