Ranji Trophy 2025-26 Final Live Streaming: भारतीय घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल फॉर्मेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन का फाइनल 24 फरवरी से खेला जाएगा। 8 बार की चैंपियन कर्नाटक क्रिकेट टीम और जम्मू और कश्मीर की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक के हुबली स्टेडियम में खेला जाएगा। कर्नाटक की टीम ने सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड को हराकर 2014-15 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई, जबकि जम्मू और कश्मीर की टीम ने बंगाल को हराकर पहली बार फाइनल में एंट्री मारी है। अब दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी जम्मू कश्मीर की टीम
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच 24 फरवरी से 28 फरवरी तक KSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां कर्नाटक की टीम संतुलित बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी अटैक के साथ मैच खेलने के लिए उतरेगी, वहीं जम्मू-कश्मीर के प्लेयर्स आत्मविश्वास से लबरेज और बेखौफ होकर मैदान में खेलने के लिए कदम रखेंगे। फाइनल मैच को जीतकर जम्मू कश्मीर की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी। वहीं कर्नाटक की टीम नौंवीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे की आप फाइनल मुकाबला कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
रणजी ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे फैंस?
कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच का फाइनल मैच 24 फरवरी को शुरू होगा और इसका आखिरी दिन 28 फरवरी होगा। ये मैच हुबली के KSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले की शुरुआत सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर होगी। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स खेल टीवी चैनल पर किया जाएगा। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी।
रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के लिए दोनों टीमें
कर्नाटक: देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, करुण नायर, के.वी. अनीश, आर. स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विजयकुमार विशाक, विद्याधर पाटिल, विद्वाथ कवरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, के.एल. श्रीजीत।
जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, कमरन इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरंत शर्मा, रोहित शर्मा, उमरान मलिक, युद्धवीर सिंह, औकिब नबी, सुनील कुमार, लोन नासिर, मुज्तबा यूसुफ, मुसैफ एजाज, साहिल लोत्रा, वंशज शर्मा, उमर नजीर मीर, कन्हैया वधावन, यावर हसन।