1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 39 साल की उम्र में अब इस टीम से खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

39 साल की उम्र में अब इस टीम से खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

 Published : Sep 25, 2025 05:25 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 05:26 pm IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम के साथ करार किया है। उनके पास अपार अनुभव मौजूद है, जो सिडनी थंडर की टीम के काम आ सकता है।

ravichandran ashwin- India TV Hindi
रविचंद्रन अश्विन Image Source : AP

रविचंद्रन अश्विन की गिनती दुनिया के महान स्पिनर्स में होती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फिर इसके बाद उन्होंने आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले लिया। उनका इरादा दुनियाभर की लीग्स में खेलने का है। इसी कड़ी में उन्हें बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए सिडनी थंडर की टीम से करार किया है। वह BBL से जुड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। 39 साल के अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक होने वाले बीबीएल के दूसरे हाफ में उपलब्ध होंगे।

रविचंद्रन अश्विन ने कही ये बात

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सिडनी थंडर के साथ मेरी बातचीत अच्छी रही है और वह मेरी भूमिका को लेकर पूरी तरह से सहमत हैं। मुझे डेव वार्नर का खेल बहुत पसंद है। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं। सिडनी थंडर के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने इसे बीबीएल के इतिहास में सबसे बड़ा करार बताया। कोपलैंड ने कहा कि मुझे लगता है कि यह BBL के इतिहास में यकीनन सबसे बड़ा करार है वह खेल के आइकॉन हैं और बहुत प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी है।

रविचंद्रन अश्विन BBL में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर होंगे। भारत में जन्में उन्मुक्त चंद और निखिल चौधरी विदेश में प्रवास के बाद बीबीएल में खेले थे। अश्विन ILT20 नीलामी में भी शामिल हुए हैं। चार जनवरी को लीग के खत्म होने के बाद वह बीबीएल के दूसरे हाफ में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे। BCCI किसी भी भारतीय खिलाड़ी को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है, जब कि प्लेयर्स नेशनल टीम या आईपीएल टीम से जुड़े हों। अब अश्विन संन्यास ले चुके हैं, तो वह विदेशी लीग्स में खेल सकते हैं।

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में ले चुके 500 से ज्यादा विकेट

रविचंद्रन अश्विन भारतीय क्रिकेट के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 106 टेस्ट मैचों में कुल 537 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 116 वनडे मैचों में उनके नाम पर 156 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वह 72 विकेट चटका चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

नाइंसाफी! 2 विदेशी दौरों पर सिर्फ बेंच पर बैठा रहा ये खिलाड़ी, अब सेलेक्टर्स ने किया स्क्वाड से बाहर

बीसीसीआई को इन दो खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा भरोसा, वेस्टइंडीज सीरीज में दिखाना होगा कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल