Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नाइंसाफी! 2 विदेशी दौरों पर सिर्फ बेंच पर बैठा रहा ये खिलाड़ी, अब सेलेक्टर्स ने किया स्क्वाड से बाहर

नाइंसाफी! 2 विदेशी दौरों पर सिर्फ बेंच पर बैठा रहा ये खिलाड़ी, अब सेलेक्टर्स ने किया स्क्वाड से बाहर

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Sep 25, 2025 04:30 pm IST, Updated : Sep 25, 2025 04:30 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में अभिमन्यु ईश्वरन को मौका नहीं मिला है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने वजह भी बताई है कि उन्हें मौका क्यों नहीं मिला है?

indian cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली है। वहीं उपकप्तान रवींद्र जडेजा को बनाया गया है। भारतीय टीम ने पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी और उस सीरीज से स्क्वाड में कई बदलाव हुए हैं। सेलेक्टर्स ने अभिमन्यु ईश्वरन को स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला था अभिमन्यु ईश्वरन को मौका

अभिमन्यु ईश्वरन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों विदेशी दौरों पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे और दोनों ही दौरों पर कुल मिलाकर 10 टेस्ट मैच खेले गए थे, लेकिन ईश्वरन को एक में भी खेलने का चांस नहीं मिल पाया था। इंग्लैंड दौरे पर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दमदार खेल दिखाया था। इसी वजह से ईश्वरन बेंच पर ही बैठे रहे। जबकि घरेलू क्रिकेट में उन्होंने रनों की बरसात की थी।

घरेलू क्रिकेट में ईश्वरन ने दिखाया था दम

अभिमन्यु ईश्वरन ने भारत के लिए 104 फर्स्ट क्लास मैचों में 7885 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा 89 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 3857 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उनके नाम पर 976 रन दर्ज हैं। इतने बेहतरीन आंकड़े होने के बाद भी उन्हें अभी तक भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया है और अब तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय स्क्वाड से ही बाहर हो गए हैं।

अजीत अगरकर ने कही ये बात

भारतीय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अभिमन्यु ईश्वरन को स्क्वाड से बाहर करने के फैसले के बारे में कहा कि इस फैसले के पीछे बहुत कुछ पढ़ने की जरूरत नहीं है। भारतीय टीम को हालांकि अगले एक साल विदेश दौरा नहीं करना है लिहाजा ईश्वरन का टेस्ट डेब्यू मुश्किल ही लग रहा है। तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में एन जगदीशन पर विचार हो सकता है। विदेश दौरे पर 16 या 17 खिलाड़ी जाते हैं और तीसरा सलामी बल्लेबाज भी उसमे होता है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन खराब नहीं था। ऐसे में हमे तीसरे सलामी बल्लेबाज की जरूरत नहीं है। जरूरत होगी तो उसे भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज सीरीज, कौन बना टीम इंडिया का उपकप्तान

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हुआ ऐलान, करुण नायर हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement