1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का VIDEO हुआ वायरल, जड्डू ने मिलते ही पूछा ये सवाल

रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का VIDEO हुआ वायरल, जड्डू ने मिलते ही पूछा ये सवाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 11, 2026 09:05 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 09:05 am IST

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 का सीजन आगाज होने से पहले अपने ट्रेनिंग कैंप का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी ने एक-दूसरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के कुछ बातचीत भी करते हुए नजर आए, जिसमें जडेजा ने सूर्यवंशी से उनके डीवाई पाटिल टी20 में उनके प्रदर्शन के बारे में पूछा।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सभी 10 फ्रेंचाइजियों के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय से हिस्सा रहने वाले स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इस बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। जडेजा ने आईपीएल में अपना डेब्यू राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ही किया था, जिसके बाद वह सीएसके का हिस्सा बने थे। 37 साल के जडेजा 17 साल बाद एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हैं। राजस्थान ने रवींद्र जडेजा को ऑक्शन से पहले सीएसके से ट्रेड डील के जरिए उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया था। वहीं अब राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जडेजा और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात हुई।

अभी तो तू डीवाई पाटिल में खेल रहा था

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पिछले आईपीएल सीजन में डेब्यू किया था, जिसके बाद 14 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया। वहीं पिछले एक साल में वैभव ने कई ऐसी शानदार पारियां खेली हैं, जिसकी चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिली हैं। अब राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी का जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई ये भी सामने आया। इस वीडियो में सबसे पहले रवींद्र जडेजा दिखाई देते हैं और पीछे से वैभव सूर्यवंशी की आवाज आती है कि बहुत अच्छा खेले और फिर जडेजा उसका धन्यवाद देते हैं। इसके बाद जडेजा ने वैभव से पूछा कि अभी तो तू डीवाई पाटिल में खेल रहा था। इसके जवाब में सूर्यवंशी ने कहा कि हां कल ही आया हूं। वहीं सूर्यवंशी ने आगे कहा कि वह टूर्नामेंट में डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेल रहे थे और उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई।

जडेजा ने शुरुआती 2 सीजन राजस्थान रॉयल्स से खेले थे

रवींद्र जडेजा ने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था और उसी सीजन उनकी फ्रेंचाइजी ने शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2009 के आईपीएल सीजन में जडेजा राजस्थान रॉयल्स की स्क्वाड का हिस्सा थे, जिसके बाद अब वह फिर से राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। जडेजा की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें वह कुल 254 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान जडेजा के बल्ले से जहां 3260 रन देखने को मिले हैं तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 170 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने की एमएस धोनी की बराबरी, इस रिकॉर्ड लिस्ट में हैं अब सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे

एक ही सीरीज में दो प्लेयर्स करेंगे कप्तानी, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल