1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अरे बीच मैच ये क्या हो गया रवींद्र जडेजा के साथ, उतर गई...; साथी खिलाड़ी सहित सभी रह गए हैरान, देखें VIDEO

अरे बीच मैच ये क्या हो गया रवींद्र जडेजा के साथ, उतर गई...; साथी खिलाड़ी सहित सभी रह गए हैरान, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 04, 2025 07:07 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 07:07 am IST

IND vs ENG: एजबेस्टन के मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देख बाकी के खिलाड़ी हैरान रह गए।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : INDIA TV

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। वहीं इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 587 के स्कोर पर जाकर सिमटी थी। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने जहां 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली तो वहीं रवींद्र जडेजा के बल्ले से भी 89 रन देखने को मिले। इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे दिन के खेल में रवींद्र जडेजा के साथ फील्डिंग में एक ऐसी घटना हो गई जिसे देख सभी हैरान रह गए।

रवींद्र जडेजा की उतर गई पैंट

एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन के आखिरी सेशन के खेल में जब भारतीय टीम की पहली पारी सिमटी तो उसके बाद इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरा। पहले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए उनसे आक्रामक खेल की उम्मीद सभी को थी और पहले ही ओवर में उन्होंने 11 रन बना लिए थे। रवींद्र जडेजा जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन फील्डरों में की जाती है वह बैकवर्ड प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। उसी दौरान दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जो सिराज ने फेंकी थी उसपर क्राउली ने बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ शॉट खेला जिसे रोकने के प्रयास में जडेजा ने डाइव लगा दी लेकिन इसी दौरान जब गेंद उनके हाथ से छिटक गई तो फिर से उन्होंने तुरंत उसे रोका हालांकि इसी बीच जडेजा की पैंट उतर गई।

रवींद्र जडेजा की फील्डिंग की जहां सभी तारीफ कर रहे थे तो वहीं उनकी पैंट उतरने की घटना पर साथी खिलाड़ी और स्टेडियम में मौजूद फैंस के चेहरे पर हंसी साफतौर पर देखने को मिली थी। वहीं जडेजा भी अपने साथ हुई इस घटना पर हंस रहे थे।

बल्ले से जडेजा ने खेली अहम समय पर 89 रनों की पारी

दूसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा का बल्ले से कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 137 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जडेजा जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तो उस समय टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन था। इसके बाद उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम इंडिया का स्कोर 587 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

ये भी पढ़ें

अंग्रेज बॉलर्स के लिए काल बना ये भारतीय बल्लेबाज, जितने भी टेस्ट मैच खेले सब में बनाया 50+ स्कोर

रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल