1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB और पंजाब किंग्स के बीच पास क्वालीफायर-1 खेलने का मौका, गुजरात टाइटंस हो सकती है बाहर

RCB और पंजाब किंग्स के बीच पास क्वालीफायर-1 खेलने का मौका, गुजरात टाइटंस हो सकती है बाहर

 Published : May 23, 2025 04:02 pm IST,  Updated : May 23, 2025 04:02 pm IST

आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और सीजन के आखिर में उसके प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में पहुंचने का चांस है।

श्रेयस अय्यर और विराट कोहली- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली Image Source : GETTY

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। प्लेऑफ में आरसीबी, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने एंट्री मारी है। गुजरात टाइटंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उसकी प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में बने रहने की उम्मीदें कम हो गई हैं।

गुजरात टाइटंस का बचा हुआ है एक मैच

गुजरात टाइटंस की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 9 में जीत दर्ज की है और चार मैच हारे हैं। 18 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.602 है। उसका आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स से बचा हुआ है।

आरसीबी और पंजाब किंग्स ने किया है दमदार प्रदर्शन

आरसीबी की टीम ने मौजूदा सीजन में अभी तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 8 में जीत दर्ज की है। 17 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.482 है। वह प्वाइंट्स टेबल में इस समय दूसरे नंबर पर काबिज है। उसके दो मैच बचे हुए हैं, जो उसे सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने हैं।

पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 8 में जीत दर्ज की है। 17 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.389 है। वह प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है। पंजाब के अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं, जो उसे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने हैं।

आरसीबी और पंजाब किंग्स के पास टॉप-2 में पहुंचने का चांस

आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीमें अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीत जाती हैं, तो आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीमें प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में पहुंच जाएंगी। क्योंकि दो मैच जीतने के बाद दोनों टीमों के कुल 21-21 अंक हो जाएंगे और दोनों टीमों क्वालीफायर-1 खेल सकती हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के CSK के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर भी 20 अंक हो सकते हैं और वह प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 से बाहर हो सकती है। फिर वह क्वालीफायर-1 नहीं खेल पाएगी। 

क्वालीफायर-1 जीतने के बाद सीधे फाइनल में मिलती है एंट्री

आईपीएल में प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में जो भी टीम रहती है। वह क्वालीफायर-1 खेलती है। क्वालीफायर-1 को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलती है। ऐसे में ज्यादातर टीमें प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहना पसंद करती हैं। ताकि उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिल जाएं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल