Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने धमाकेदार अंदाज में IPL फाइनल में मारी एंट्री, बेंगलुरु कितनी बार कर चुकी है ये करिश्मा, जानिए

RCB ने धमाकेदार अंदाज में IPL फाइनल में मारी एंट्री, बेंगलुरु कितनी बार कर चुकी है ये करिश्मा, जानिए

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : May 29, 2025 10:12 pm IST, Updated : May 30, 2025 06:17 am IST

आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर धमाकेदार अंदाज में आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

आरसीबी की टीम- India TV Hindi
Image Source : AP आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दी है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का हर दांव सही गया। इस मैच में उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद आरसीबी के बॉलर्स के आगे पंजाब के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम सिर्फ 101 रनों पर सिमट गई। आरसीबी ने इस टारगेट को आसानी से 10 ओवर्स में ही हासिल कर लिया।

चौथी बार बनाई फाइनल में जगह

आरसीबी की टीम ने आईपीएल के फाइनल में चौथी बार जगह बनाई है। इससे पहले टीम ने 2009, 2011 और 2016 के आईपीएल फाइनल खेले थे, लेकिन तीनों में ही टीम को हार मिली थी। अब आरसीबी की टीम 9 साल बाद फिर फाइनल में पहुंची है और इससे सभी की उम्मीदें बंध गई हैं कि यह टीम खिताब जीत सकती है। मौजूदा सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

फिल साल्ट ने लगाया अर्धशतक

छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के लिए बल्लेबाजों ने हड़बड़ी नहीं दिखाई। विराट कोहली 12 रन और मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिल साल्ट क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिला दी। पंजाब के सभी गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और असर डालने में कामयाब नहीं हुए। साल्ट ने मैच में 56 रनों की पारी खेली। कप्तान पाटीदार ने छक्का जड़कर टीम को फाइनल में पहुंचाया है। उन्होंने कुल 15 रन बनाए।

आरसीबी के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के लिए सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाए। इनमें मार्कस स्टोइनिस (26 रन), अजमतुल्लाह उमरजई (18 रन) और प्रभसिमरन सिंह (18 रन) शामिल रहे। बाकी के खिलाड़ी रन बनाना तो दूर, क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही टीम पूरे 20 ओवर्स नहीं खेल पाई और सिर्फ 101 रनों पर सिमट गई। आरसीबी की टीम के लिए सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और यश दयाल सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इन गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के प्लेयर्स को खुलकर स्ट्रोक लगाने का कोई मौका नहीं दिया। सुयश और हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement