1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिछले 8 सालों से RCB के ऊपर लगा है खराब दाग, मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं कर पाई ये बड़ा काम

पिछले 8 सालों से RCB के ऊपर लगा है खराब दाग, मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं कर पाई ये बड़ा काम

 Written By: Govind Singh
 Published : May 09, 2023 12:32 pm IST,  Updated : May 09, 2023 12:32 pm IST

IPL 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB vs MI- India TV Hindi
RCB vs MI Image Source : IPL

RCB vs MI: IPL 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच जब भी मैच होता है, तो फैंस बहुत उत्साहित होते हैं। दोनों टीमों का अपना फैन बेस है। प्लेऑफ के लिहाज से आरसीबी और मुंबई के लिए ये मैच बहुत ही अहम है। वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी पिछले 8 सालों से 

आरसीबी 8 साल से नहीं कर पाई ये करिश्मा 

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक 9 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 6 मुंबई की टीम ने जीते हैं। वहीं, सिर्फ 3 मैचों में आरसीबी जीत पाई है। वानखेड़े में आरसीबी ने आखिरी बार साल 2015 में मुंबई को 39 रनों से हराया था। पिछले 8 सालों से आरसीबी की टीम मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में नहीं हरा सकी है। 

ऐसा है दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड 

आईपीएल में अभी तक आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 17 और 14 मैचों में आरसीबी की टीम ने बाजी मारी है। लेकिन पिछले कुछ समय से आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी-मुंबई के बीच खेले गए, पिछले 6 मुकाबलों की बात करें तो उनमें से पांच में आरसीबी ने जीत दर्ज की है। वहीं, मुंबई सिर्फ एक मैच जीतने में ही सफल हो पाई है। दोनों टीमों के अगर खिताब की बात करें, तो मुंबई ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, आरसीबी की टीम एक भी खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई है। 

प्लेऑफ का खुलेगा रास्ता 

आरसीबी की टीम आईपीएल 2023 प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं, मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर है। दोनों ही टीमों के 10-10 अंक है। आज होने वाले मुकाबले में जो भी विजयी बनेगी। उसके लिए प्लेऑफ की राह आसान हो जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल