महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी को सीजन की लगातार चौथी हार मिली। इस मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी को 9 विकेटों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए, जवाब में DC ने इस लक्ष्य को 15.3 ओवर में 9 विकेट रहते हासिल कर लिया।
एलिस पेरी ने RCB के लिए लगाया अर्धशतक
मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पांच विकेट पर 147 रन बनाए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर से फ्लॉप रहीं। मंधाना सिर्फ 8 रन बनाकर चलती बनीं। उसके बाद एलिस पैरी ने बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया। उन्होंने 47 गेंदों में तीन छक्के और इतने ही चौके की मदद से 60 रनों की अहम पारी खेली। उनके अलावा राघवी बिष्ट ने 32 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। अपनी इस पारी के साथ पैरी इस साल की WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने इस सीजन में अब तक छह मैचों में 98.33 के औसत से 295 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दिल्ली के लिए शिखा पांडे और श्री चरानी ने 28-28 रन देकर दो-दो विकेट लिए। वहीं ऑलराउंडर मारिजाने कैप्प ने एक विकेट लिया।शेफाली वर्मा और जेस जोनासेन ने बल्ले से मचाई तबाही
148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने इसे सिर्फ एक ही विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में दिल्ली की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम की कप्तान मेग लैनिंग 12 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गई। उनके आउट होने के बाद शेफाली वर्मा और जेस जोनासेन ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाकर वापस लौंटी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान शेफाली वर्मा ने 43 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, जेस जोनासेन ने 38 गेंदों में 61 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। RCB के लिए एकमात्र विकेट रेणुका सिंह ठाकुर ने लिया। उनके अलावा बेंगलुरु के सभी गेंदबाज बेअसर दिखे।
यह भी पढ़ें
इंग्लैंड ने की पाकिस्तान के इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, बटलर के माथे पर लगा कलंक
IND vs NZ: ICC टूर्नामेंट में किसका पलड़ा है भारी, आंकड़ें देखकर टेंशन में आ जाएंगे कप्तान रोहित!