RCB vs GT Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां लीग मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की। गिल इस मैच में 32 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं सुदर्शन के बल्ले से 58 गेंदों 100 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया।
गुजरात टाइटंस जिनको इस सीजन में उनके शुरुआती 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था उन्होंने इसके बाद खेले तीन मैचों में लगातार जीत हासिल करते हुए शानदार वापसी की थी। हालांकि गुजरात टाइटंस को उनके पिछले मैच में जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था उसमें 99 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात टाइटंस के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। अभी अंकतालिका में 6 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस की टीम अंकतालिका में 7वें नंबर पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अभी तक बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच में अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में तीन को आरसीबी ने जीता है तो वहीं गुजरात टाइटंस भी तीन मैच जीतने में कामयाब रही है।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।
गुजरात टाइटंस - साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
आरसीबी - जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।
गुजरात टाइटंस - प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।