1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs GT Live Score: बेंगलुरु ने बनाया प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, GT के सामने रखा 255 रन का टारगेट

RCB vs GT Live Score: बेंगलुरु ने बनाया प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, GT के सामने रखा 255 रन का टारगेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 26, 2026 06:20 pm IST,  Updated : May 26, 2026 09:23 pm IST

RCB vs GT Live Score: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

RCB vs GT- India TV Hindi
RCB vs GT Image Source : PTI

RCB vs GT Live Score: आईपीएल 2026 में अब प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है। सीजन का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। यह आईपीएल के प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। गुजरात टाइटंस को अब इस मैच को जीतने के लिए 120 गेंदों में 255 रन बनाने होंगे।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी RCB को वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शुरुआत दिलाई। वह 7 बॉल पर 19 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त के बीच दूसरे विकेट के लिए 38 बॉल पर 72 रन की साझेदारी हुई। विराट इस मैच में 25 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली। वह 33 बॉल पर 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए। 

RCB vs GT मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा। उन्हें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए क्वालीफायर 2 में खेलना होगा। वहां उनका सामना एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB और GT का प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा है। दोनों ही टीमें लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीतने में कामयाब रही, वहीं 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लीग स्टेज खत्म होने तक बेंगलुरु और गुजरात दोनों के खाते में 18 अंक थे लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से RCB पहले नंबर पर रही। अब क्वालीफायर 1 में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल