RCB vs GT: आईपीएल 2024 का 52वां मैच आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस इस सीजन दूसरी बार आमने- सामने थी। गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन 11 में से 7 मैच हारकर 9वें स्थान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 में से 4 मैच जीतकर 7वें स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.3 ओवर में ऑल आउट होकर 147 रन बनाए। टीम के लिए शाहरुख खान ने 37 रनों और राहुल तेवतिया ने 35 रनों की पारियां खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट से जीता मुकाबला। टीम ने 13.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 152 बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 62 रनों और विराट कोहली ने 42 रनों की पारियां खेली।
RCB vs GT मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।