1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs KKR: बेंगलुरु में बारिश बन सकती है विलेन, मैच के दौरान ऐसा रह सकता है मौसम का हाल

RCB vs KKR: बेंगलुरु में बारिश बन सकती है विलेन, मैच के दौरान ऐसा रह सकता है मौसम का हाल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 16, 2025 12:57 pm IST,  Updated : May 16, 2025 12:57 pm IST

RCB vs KKR: आईपीएल 2025 सीजन का 58वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बारिश होने की भी उम्मीद जताई जा रही है, जिससे फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है।

M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru- India TV Hindi
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु Image Source : GETTY

आईपीएल 2025 सीजन के बाकी बचे मैचों का आगाज 17 मई से होगा जिसमें इस सीजन का 58वां लीग मुकाबला अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का अभी तक इस सीजन प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें आरसीबी ने 11 मैचों में 8 को जीतने के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह को जहां लगभग पक्का कर लिया है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को लेकर बात की जाए तो वह 12 मैचों में सिर्फ 5 मुकाबले जीतने में कामयाब हो सके हैं और उनके लिए टॉप-4 में पहुंचना काफी मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें सभी की नजरें बेंगलुरु के मौसम पर भी रहने वाली हैं।

मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना काफी ज्यादा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार शाम 7 बजे जहां बारिश होने की 34 फीसदी संभावना है तो वहीं रात में 9 बजे ये बढ़कर 40 फीसदी पहुंच जाएगा। रात 10 बजे बारिश होने की संभावना 51 फीसदी बढ़ जाएगी तो रात 11 बजे 47 प्रतिशत तक होगी। ऐसे में इस मुकाबले में बारिश का खलल पड़ने की उम्मीद की जा सकती है, जिससे मैच में डीएलएस नियम भी प्रभावी होता दिख सकता है। चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बेहतर होने के चलते यदि बारिश ने अधिक व्यवधान मैच के दौरान नहीं डाला तो फैंस को मुकाबला पूरा भी देखने को मिलने की उम्मीद है।

हेड टू हेड में केकेआर टीम का पलड़ा भारी

आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का पलड़ा अधिक भारी दिखाई देता है, जिसमें दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 15 मैचों में जहां आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 20 मुकाबलों को केकेआर की टीम जीतने में कामयाब रही है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये दूसरी भिड़ंत है, जिसमें पिछले मुकाबले को आरसीबी ने 7 विकेट से अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें

RCB के लिए आई गुड न्यूज, IPL सस्पेंशन से मिला फायदा; इस खिलाड़ी की वापसी हुई लगभग तय

IPL 2025: बचे मैचों में वेस्टइंडीज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे या नहीं? विंडीज बोर्ड का अपने प्लेयर्स के लिए आया ये फरमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल