1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs LSG: सिर्फ 1 विकेट, फिर भी प्लेयर ऑफ द मैच बना स्टार गेंदबाज, 4 विकेट लेने वाले रसिख डार रह गए पीछे

RCB vs LSG: सिर्फ 1 विकेट, फिर भी प्लेयर ऑफ द मैच बना स्टार गेंदबाज, 4 विकेट लेने वाले रसिख डार रह गए पीछे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 15, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 11:47 pm IST

IPL 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराते हुए सीजन की चौथी जीत दर्ज की।

RCB vs LSG- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AFP

RCB vs LSG: IPL 2026 में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसने प्लेयर ऑफ द मैच के मायने ही बदल दिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस खिलाड़ी की रही जिसने सिर्फ 1 विकेट लेकर भी बाजी मार ली। हम बात कर रहे हैं RCB के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की। 

1 विकेट, लेकिन मैच विनिंग स्पेल

जहां एक तरफ रसिख सलाम डार ने 4 विकेट लेकर LSG की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, वहीं हेजलवुड ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और एक अहम विकेट झटका। उन्होंने 7वें ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन को महज 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। यही किफायती और दबाव बनाने वाली गेंदबाजी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बना गई, जबकि ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जैसे रसिख सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार पीछे रह गए। रसिख ने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए, जोकि उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। वहीं, भुवी ने 3 बल्लेबाजों को शिकार किया।

IPL 2026 में अब तक RCB के लिए अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। पहले मैच में जैकब डफी फिर टिम डेविड और तीसरे मैच में फिल सॉल्ट और अब जोश हेजलवुड। 2025 से अब तक RCB के 10 अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं, जो किसी भी टीम से सबसे ज्यादा है।

LSG की कमजोर बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG की टीम कभी लय में नजर नहीं आई। मिचेल मार्श (40) और आयुष बडोनी (38) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई, जो इस सीजन का उनका सबसे कम स्कोर है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। पंत सिर्फ 1 रन बना सके। प्रिंस यादव और आवेश खान को छोड़कर लखनऊ के बाकी गेंदबाजों ने काफी निराश किया। प्रिंस यादव ने 3 शिकार किए। आवेश खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, अब किसे मिलेगा प्लेइंग XI में मौका

MI vs PBKS: क्या पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक पाएगी मुंबई? आईपीएल में अब तक बराबरी की है टक्कर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल