Rajat Patidar Half Century: आईपीएल 2026 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले RCB को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बैटिंग करने उतरी RCB की शुरुआत इस मैच में शानदार रही। पहले विकेट के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच 120 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 17 बॉल पर अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक खास लिस्ट में क्रिस गेल की बराबरी कर ली।
रजत पाटीदार ने ठोक दिया तूफानी अर्धशतक
आईपीएल में RCB के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने की बात करें तो वहां रजत पाटीदार अब क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोमारियो शेफर्ड का नाम है। रोमारियो ने साल 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK के खिलाफ सिर्फ 14 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस का नाम है। उन्होंने RCB के लिए साल 2024 में GT के खिलाफ मात्र 18 बॉल में हाफ सेंचुरी ठोक दी थी।
आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक
- 14 गेंदें - रोमारियो शेफर्ड बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025
- 17 गेंदें - क्रिस गेल बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013
- 17 गेंदें - रजत पाटीदार बनाम MI, वानखेड़े, 2026*
- 18 गेंदें - फाफ डु प्लेसिस बनाम GT, बेंगलुरु, 2024
- 19 गेंदें - रॉबिन उथप्पा बनाम KXIP, बेंगलुरु, 2010
मयंक मारकंडे के ओवर में रजत पाटीदार ने लगाई छक्कों की हैट्रिक
MI के खिलाफ मैच में जब रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए उस वक्त RCB की टीम काफी अच्छी स्थिति में थी। उन्होंने आते ही शार्दुल की गेंद पर जोरदार चौका लगाया और खाता खोल लिया। अगले ओवर में मयंक मारकंडे की पहली गेंद पर विराट कोहली ने सिंगल लेकर स्ट्राइक पाटीदार को दी। पाटीदार ने पहली ही गेंद लॉन्ग ऑन पर लंबा छक्का जड़ दिया। अगली ही गेंद पर पाटीदार ने एक और छक्का जड़ दिया। ओवर की चौथी गेंद मारकंडे ने स्लोअर और ऑफ साइड के बाहर फेंकी, लेकिन इस बॉल पर भी पाटीदार ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए छक्का लगा दिया।
RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 240 रन
RCB ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। RCB के लिए इस मैच में टॉप 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। फिल साल्ट ने 36 बॉल पर 78, विराट कोहली ने 38 बॉल पर 50 तो वहीं रजत पाटीदार ने 20 बॉल पर 53 रन की पारी खेली। इन तीनों की शानदार पारियों के बदौलत RCB बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें
IPL में विराट कोहली से आगे निकले शुभमन गिल, LSG के खिलाफ मैच में हासिल किया बड़ा मुकाम
विराट कोहली ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी