1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RECORD ALERT: मार्टिन गुप्टिल टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ा

RECORD ALERT: मार्टिन गुप्टिल टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ा

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jul 27, 2022 09:08 pm IST,  Updated : Jul 27, 2022 09:09 pm IST

RECORD ALERT: मार्टिन गुप्टिल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

Martin Guptill, rohit sharma, nz vs sco- India TV Hindi
Martin Guptill Surpassed Rohit Sharma Image Source : GETTY

Highlights

  • मार्टिन गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में हासिल की उपलब्धि
  • टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
  • रोहित शर्मा से निकले आगे

RECORD ALERT: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल एक बार फिर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। गुप्टिल के अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 3399 रन हो गए हैं। जबकि रोहित के 3379 रन हैं। गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पारी की शुरुआत करते हुए 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए। इस मैच से पहले रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन गुप्टिल ने 20 रन बनाने के साथ ही शीर्ष पर कब्जा कर लिया। 

गुप्टिल के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक दो शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं और उनका औसत 32.37 का है। जबकि रोहित शर्मा के नाम पर सबसे ज्यादा चार शतक का रिकॉर्ड है और वह 26 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गुप्टिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच रोचक जंग जारी है। ये तीनों खिलाड़ी इस वक्त टॉप तीन में शामिल हैं और सभी के 3300 से अधिक रन हैं। हालांकि इन तीनों में विराट की औसत सबसे अधिक 50.12 की है। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 3399
  • रोहित शर्मा (भारत): 3379
  • विराट कोहली (भारत): 3308
  • पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 2894
  • आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 2855

बता दें कि टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी गुप्टिल के नाम ही दर्ज है। वह अभी तक 112 पारियों में 169 छक्के लगा चुके हैं। जबकि इस मामले में भी रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं और उनके 157 छक्के हैं। सिर्फ इन दोनों खिलाड़ियों ने ही इस प्रारूप में 150 से अधिक छक्के लगाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 169
  • रोहित शर्मा (भारत): 157
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 124
  • इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) 120
  • आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 117 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल