1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Retention List IPL 2022: वार्नर और राशिद नहीं, सनराइजर्स ने जताया इन युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

Retention List IPL 2022: वार्नर और राशिद नहीं, सनराइजर्स ने जताया इन युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 30, 2021 10:06 pm IST,  Updated : Nov 30, 2021 11:37 pm IST

SRH ने केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपये में जबकि अब्दुल समद और उमरान मलिक को 4-4 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

IPL 2022- India TV Hindi
SRH  Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • आईपीएल 2022 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कुल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है
  • रिटेन किए हुए खिलाड़ियों में केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक नाम शामिल है
  • मेगा ऑक्शन में अब टीम के पास कुल 68 करोड़ रुपए बचे हुए हैं

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें सबसे पहला नाम केन विलियमसन का है जिन्हें टीम ने 14 करोड़ में अपने साथ बनाकर रखा है। वहीं विलियमसन के अलावा टीम ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी अब्दुल समद और उमरान मलिक को अपने साथ बरकरार रखने का फैसला किया है। इन दोनों खिलाड़ी को टीम ने टीम ने 4-4 करोड़ के साथ रिटेन किया है।

इस तरह फ्रेंचाइजी ने अपने पर्स के 90 करोड़ में से कुल 22 रुपए खर्च किए हैं जबकि मेगा ऑक्शन के लिए टीम के पास अब 68 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। मेगा ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी की कोशिश होगी कि वह नीलामी में अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को एक बार फिर से अपने खेमें शामिल करें। साथ ही टीम की नजरें आगामी मेगा ऑक्शन में युवा और नए चेहरों को शामिल करने पर टिकी होगी। 

गौरतलब है कि IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों का पर्स 90 करोड़ रुपये का है, जो पिछले सीजन में 85 करोड़ था। अगर कोई टीम चार खिलाड़ियों को रिटेन करती हैं तो उसके पर्स से 42 करोड़ रुपये कम हो जाएंगे जबकि तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स से 33 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे। वहीं, दो खिलाड़ियों को रिटने करने पर 24 करोड़ रुपये और सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम के पर्स से 14 करोड़ रुपये कट जाएंगे। 

IPL की मौजूदा आठ टीमें ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। कोई भी टीम अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी और दो ही विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा हर टीम अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही रिटेन करने कर सकती है। 

IPL 2022 की नीलामी जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) का ऑप्शन नहीं होगा। IPL 2022 के रिटेंशन में जो खिलाड़ी रिटेन नहीं हो पाए हैं, उनके पास मेगा ऑक्‍शन में जाने का विकल्प बचा है।

IPL की मौजूदा टीमें : चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल